दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोगों ने ट्विटर पर फिर से घेर लिया। दरअसल इस बार लोग उनके ट्वीट को ‘देश विरोधी’ बता रहे हैं। मंगलवार (27 सितंबर) को केजरीवाल ने एक न्यूज आर्टिकल शेयर करते हुए लिखा था, ‘उरी हमले पर बहुत अच्छा आर्टिकल। पाकिस्तान की जगह भारत विश्व स्तर पर अलग-थलग पड़ा दिखने लगा है।’ इस आर्टिकल में बताया गया था कि भारत द्वारा पाकिस्तान पर ‘तरह-तरह’ के आरोप लगाने के बाद भी अमेरिका, रूस, चीन जैसे बड़े देश पाकिस्तान से दोस्ताना संबंध बनाए हुए हैं और लगातार उससे संबंध साधे हुए हैं। इसी को केजरीवाल ने शेयर किया। लोगों को उनका यह ट्वीट पसंद नहीं आया। इसके बाद लोगों ने केजरीवाल के लिए तरह-तरह के कमेंट किए। कोई उन्हें देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त बता रहा था तो कोई कह रहा था कि पहले वह केजरीवाल की इज्जत करता था लेकिन इस आर्टिकल को उनके द्वारा शेयर करने के बाद वह इज्जत केजरीवाल ने खो दी। साथ ही साथ केजरीवाल पर राजनीति करने के भी आरोप लगे।
गौरतलब है कि पिछले रविवार (18 सितंबर) को जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना के ऊपर आतंकियों ने हमला किया था जिसमें 18 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद आर्मी ने बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। कई जगहों पर घुसपैठ की कोशिशों को भी सेना ने नाकाम किया है। उरी में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 15 आतंकियों पर सेना ने फायरिंग की थी जिसमें से 10 आंतकी मारे गए थे बाकी 5-6 आतंकी वापस भाग गए थे। इस हमले के बाद भारत के लोगों में पाकिस्तान के लिए काफी गुस्सा है। ऐसे में केजरीवाल के इस ट्वीट से लोग और भड़क गए हैं।
Read Also: अरविंद केजरीवाल ने आप विधायकों के लिए ट्वीट किया यह पोस्ट, लोग बोले- अपना ही मजाक उड़ा रहे हो
केजरीवाल ने यह ट्वीट किया था
Excellent article. On Uri, rather than Pak, India seems to be getting isolated internationally
https://t.co/u6wKBE20fP
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 27, 2016
इसके बाद ऐसे-ऐसे जवाब आए
That whatever moment when Delhi, yes, Delhi CM, tweets an Indian article about India's isolation while India is trying to isolate Pakistan ?
— Mehr Tarar (@MehrTarar) September 27, 2016
The only thing worse than this article is Kejriwal's endorsement of it. Utterly disgraceful https://t.co/iJAXwyzTOk
— Minhaz Merchant (@MinhazMerchant) September 27, 2016
Seriously sir, shame on you. Thought u would keep politics aside on Nat'l interest, but u're shameless. @TheTribuneIndia
— Devika (@Deyveeka) September 27, 2016
https://twitter.com/Naresh_NWI/status/780839523546599424
https://twitter.com/sssingh21/status/780808872097296384
Kejriwal is an international rockstar! pic.twitter.com/rePPdzdXPq
— Keh Ke Peheno (@coolfunnytshirt) September 27, 2016
https://twitter.com/ShootinThoughts/status/780829671806017536
https://twitter.com/WoCharLog/status/780810048087986177
https://twitter.com/Dayweekaa/status/780801037972168706
Waise kal toh party honi chahiye AAP office mein.. INDIA ki badnaami pe aap log bade khush hote hai
— CricBhai (@BhaiCric) September 27, 2016
Pic1) Itni lambi zubaan hai kejriwal ki
Pic2) aur itni chhoti soch hai pic.twitter.com/OpgtzaSCLy
— Arun Lol (@dhaikilokatweet) September 17, 2016