दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पार करके पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में घुसकर कई आतंकी ठिकानों को नष्ट करने वाली खबर पर ट्वीट किया। गुरुवार (29 सितंबर) को किए गए उस ट्वीट में केजरीवाल ने सेना का समर्थन करते हुए लिखा, ‘भारत माता की जय। पूरा देश भारतीय सेना के साथ है।’ लेकिन लोगों ने उनके ट्वीट को देखकर उन्हें ही घेरने शुरू कर दिया। लोग केजरीवाल के उस ट्वीट का जिक्र करने लगे जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘डरपोक और मनरोगी’ बताया था। इसके साथ ही कई लोग यह कहने लगे कि केजरीवाल अंदर से खुश नहीं है। बहुत से लोगों ने केजरीवाल के उस ट्वीट का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान की जगह भारत विश्व स्तर पर अलग-थलग होता जा रहा है।
गौरतलब है कि भारतीय सेना ने बुधवार (28 सितंबर) को लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पार करके पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में घुसकर कई आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था। इसमें दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचा था। पाकिस्तान ने भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे को झूठ बताया। उसने कहा कि भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक नहीं किया बल्कि युद्ध विराम तोड़ा था जिसका करारा जवाब दिया गया था और इस दौरान पाकिस्तान के 2 सिपाही मारे गए थे। पाकिस्तान ने उन सिपाहियों की तस्वीरें भी जारी की थीं। जिन सिपाहियों की मौत हुई वे दोनों हवलदार थे। उनमें से एक का नाम जुम्मा खान था और दूसरे का नाम नाइक इम्तियाज। उधर गुरुवार को पाकिस्तान पर ईरान ने भी हमला किया था। ईरान की सेना ने उसपर मोर्टार दाग दिए थे। ईरान की तरफ से ये मोर्टार बलूचिस्तान के इलाके में दागे गए थे। ईरान ने तीन मोर्टार दागे थे।
वीडियो: सर्जिकल स्ट्राइक का भारत के लिए क्या अहमियत है
अरविंद केजरीवाल ने यह ट्वीट किया था-
भारत माता की जय। पूरा देश भारतीय सेना के साथ है
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 29, 2016
इसके बाद ऐसे-ऐसे जवाब आए-
https://twitter.com/GadhviLaxman/status/781398314130481152
https://twitter.com/ggiittiikkaa/status/781408500635295744
देश १०० प्रतिशत भारतीय सेना के साथ हे. लेकिन आपके तेवर कुछ अलग दिख रहे हे. क्या आप देश के साथ हो?
— Harsh Sanghavi (Modi ka Parivar) (@sanghaviharsh) September 29, 2016
https://twitter.com/sanjay2117kumar/status/781404569867780098
https://twitter.com/sanjay2117kumar/status/781406366195785728
https://twitter.com/khushi2434/status/781396379243511808
https://twitter.com/vinodm_85/status/781396934166667264
.@ArvindKejriwal और हर भारतीय मोदी जी के साथ भी है बस #AAP जैसे जयचन्दों को छोड़कर ?
— _ममता_ (@Mamta_Sharma_) September 29, 2016
??? सर मोदी के खिलाफ लिखे ट्वीट कब डिलीट कर रहै हो.. https://t.co/qljttACT8e
— fight for right (@Bigbull247) September 29, 2016
मोदीजी की भी बधाई दे देते। वैसे तो सारा दिन मोदी – मोदी करते रहते हो। #ModiPunishesPak
— Mitesh Jain (Modi Ka Pariwar) (@MK7786) September 29, 2016
Read Also: पाकिस्तानी टीवी चैनल ने उड़ाया भारतीय चैनलों का मज़ाक, कहा- सर्जिकल स्ट्राइक रामलीला की कहानी