दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पार करके पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में घुसकर कई आतंकी ठिकानों को नष्ट करने वाली खबर पर ट्वीट किया। गुरुवार (29 सितंबर) को किए गए उस ट्वीट में केजरीवाल ने सेना का समर्थन करते हुए लिखा, ‘भारत माता की जय। पूरा देश भारतीय सेना के साथ है।’ लेकिन लोगों ने उनके ट्वीट को देखकर उन्हें ही घेरने शुरू कर दिया। लोग केजरीवाल के उस ट्वीट का जिक्र करने लगे जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘डरपोक और मनरोगी’ बताया था। इसके साथ ही कई लोग यह कहने लगे कि केजरीवाल अंदर से खुश नहीं है। बहुत से लोगों ने केजरीवाल के उस ट्वीट का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान की जगह भारत विश्व स्तर पर अलग-थलग होता जा रहा है।

गौरतलब है कि भारतीय सेना ने बुधवार (28 सितंबर) को लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पार करके पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में घुसकर कई आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था। इसमें दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचा था। पाकिस्तान ने भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे को झूठ बताया। उसने कहा कि भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक नहीं किया बल्कि युद्ध विराम तोड़ा था जिसका करारा जवाब दिया गया था और इस दौरान पाकिस्तान के 2 सिपाही मारे गए थे। पाकिस्तान ने उन सिपाहियों की तस्वीरें भी जारी की थीं। जिन सिपाहियों की मौत हुई वे दोनों हवलदार थे। उनमें से एक का नाम जुम्मा खान था और दूसरे का नाम नाइक इम्तियाज। उधर गुरुवार को पाकिस्तान पर ईरान ने भी हमला किया था। ईरान की सेना ने उसपर मोर्टार दाग दिए थे। ईरान की तरफ से ये मोर्टार बलूचिस्तान के इलाके में दागे गए थे। ईरान ने तीन मोर्टार दागे थे।

वीडियो: सर्जिकल स्ट्राइक का भारत के लिए क्या अहमियत है

अरविंद केजरीवाल ने यह ट्वीट किया था-

इसके बाद ऐसे-ऐसे जवाब आए-

https://twitter.com/GadhviLaxman/status/781398314130481152

https://twitter.com/ggiittiikkaa/status/781408500635295744

https://twitter.com/sanjay2117kumar/status/781404569867780098

https://twitter.com/sanjay2117kumar/status/781406366195785728

https://twitter.com/khushi2434/status/781396379243511808

https://twitter.com/vinodm_85/status/781396934166667264

 

Read Also: पाकिस्तानी टीवी चैनल ने उड़ाया भारतीय चैनलों का मज़ाक, कहा- सर्जिकल स्ट्राइक रामलीला की कहानी