दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर अपनी ही पार्टी यानी आम आदमी पार्टी का मजाक उड़ाते हुए एक कार्टून शेयर किया। मंगलवार (27 सितंबर) को पोस्ट किए गए कार्टून में लिखा था, ‘दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायकों की पत्नियां रोज अपने पतियों से फोन पर पूछ ही लेती हैं कि ऑफिस में हो या गिरफ्तार हो गए।’ इस मजाक को उपमा नाम की महिला के ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया गया था जिसे बाद में अरविंद केजरीवाल ने पोस्ट किया। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी (आप) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक पार्टी के विधायक और मंत्री पर आरोप लगते आ रहे हैं। पिछले दिनों आप सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार के सेक्स सीडी मामले में फंसने के बाद पार्टी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। केजरीवाल ने उन्हें तुरंत पद से हटा दिया था। इसके बाद आप के विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ भी यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। बाद में उनको जमानत मिल गई थी। अमानतुल्लाह के खिलाफ उनके साले की पत्नी ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था।
वहीं मंगलवार को दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर भी हवाला के जरिए पैसे ट्रांसफर करने का आरोप लगा। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सत्येंद्र जैन को करीब 17 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने के मामले में 4 अक्टूबर से पहले पेश होने के लिए कहा है। आप सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि सत्येंद्र निर्दोष है, उसे फंसाया जा रहा है। अगर वह दोषी होता तो हम खुद उसे बाहर निकाल देते है। हम उसके साथ है। केजरीवाल ने कहा कि आप के मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं, मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, सीबीआई ने मेरे यहां छापा मारा- क्यों? यह सब एक बहुत बड़ी साजिश है। शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा में करुंगा खुलासा।
केजरीवाल ने मंगलवार की रात को यह कार्टून पोस्ट किया था-
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 27, 2016
इसके बाद ऐसे-ऐसे जवाब आए-
.@ArvindKejriwal ek aur screenshot aaya hai market me ? pic.twitter.com/R2kJx1WGfB
— Rofl Gandhi 2.0 ? (@RoflGandhi_) September 27, 2016
https://twitter.com/RitikaSpeaks/status/780803132817190913
यह बाते तो राजनीती में आने से पहले सोच नी थी।
अन्ना के साथ रहते तो हीरो का रोल मिल जाता।@ArvindKejriwal— Mukeshh Khunt (@MpKhunt) September 27, 2016
Sir @ArvindKejriwal kya namune chune hai AAP ne… Bharti ji ki wife to khud apne pati ko police ke laas le jaati hai. pic.twitter.com/Dw4KiFIFN9
— @reinstallindia (@REINSTALLINDIA) September 27, 2016