दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार (17 नवंबर) को दिल्ली में मौजूद एशिया की सबसे बड़ी सब्जी एवं फल मंडी में व्यापारियों को संबोधित करते हुए एक जनसभा की। उसमें दोनों नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। दोनों ने 500-1000 रुपए के नोट बंद करने के फैसले को गलत बताया। इसके बाद दोनों ने संसद मार्ग पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दफ्तर तक जाने की बात कही। दोनों ही नेताओं ने कहा कि वह जाकर पता करेंगे कि बैंक के पास सच में पैसा है भी या नहीं। इसके लिए केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘कितने पैसों की जरूरत है? कितने छापे जा चुके हैं? कितने की क्षमता है? यह जानने के लिए मैं और ममता दीदी आरबीआई जा रहे हैं।’ वहीं इस मुद्दे पर ममता ने कहा, ‘हमारा मुख्य मुद्दा नोटों की कमी रहेगा। हम देखना चाहते हैं कि बैंकों को देने के लिए आरबीआई के पास पर्याप्त पैसा है या नहीं। अगर किसी में हिम्मत है जो हमें जेल में डाले या फिर गोली मारे दे। लेकिन हम अपनी लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे।’

दोनों ने मिलकर मोदी सरकार को तीन दिन की मोहलत दी और चेतावनी दी कि यदि वर्तमान अफरा-तफरी जारी रही तो व्यापक अशांति पैदा हो सकती है। मोदी पर करारा प्रहार करते हुए केजरीवाल ने कहा कि विमुद्रीकरण स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला है जबकि ममता बनर्जी ने कहा कि मोदी को तानाशाही के माध्यम से देश नहीं चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह ऐसा संकट जो आपातकाल में भी नजर नहीं आया।

इसके बाद केजरीवाल ने एक कागज पर कुछ लिखकर फोटो को ट्विटर पर शेयर भी किया। उसके साथ केजरीवाल ने लिखा, ‘RBI को ये सवाल सौंपे गए।’ उस फोटो का ही लोगों ने मजाक बनाना शुरू कर दिया। किसी ने फोटोशॉप करके उसपर मोदी का नाम लिख दिया तो किसी ने उसपर सोनम गुप्ता से जुड़ा सवाल पूछते केजरीवाल को दिखा दिया।

केजरीवाल ने यह ट्वीट किया था-

इसके बाद लोगों ने ये ट्वीट किए-

https://twitter.com/RowdyTalks/status/799196166713917440

https://twitter.com/pratikbuddhade1/status/799198130973634561

https://twitter.com/rishibagree/status/799242260709679104

https://twitter.com/kp1478147/status/799200603792691200