दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के विधायकों की गिरफ्तारी को साजिश बताया है। उन्‍होंने केन्‍द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा कि ‘प्रधानमंत्री मोदी जी ने आम आदमी पार्टी के एक और विधायक को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि रविवार को आप के दो विधायकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अमानतुल्‍ला खान और नरेश यादव के गिरफ्तार होने के बाद आम आदमी पार्टी के कुल 10 विधायक जेल जा चुके हैं। केजरीवाल ने केन्‍द्र सरकार पर साजिश रचकर उनके विधायकों को फंसाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दलितों पर हमले के लिए शह देने का भी आरोप लगाया है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘दलित हमलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार चुप्पी से साबित होता है कि ये हमले बीजेपी शीर्ष नेतृत्व के सक्रिय सहयोग से हो रहे हैं।’

सोमवार को दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री ने अपना गुस्‍सा ट्विटर पर निकालते हुए दो कार्टून शेयर किए। दोनों कार्टून दिल्‍ली पुलिस का मजाक उड़ाने वाले थे। एक कार्टून में दिखाया गया कि दिल्‍ली पुलिस आप के विधायकों पर नए आरोप लगाकर गिरफ्तार करने का बहाना ढूंढ रही है। वहीं दूसरे कार्टून में बाकायदा रोज एक आप विधायक को गिरफ्तार करने के दिल्‍ली पुलिस के रजिस्‍टर के जरिए मजाक बनाया गया है। हालांकि केजरीवाल ऐसे हमले पहले भी करते रहे हैं। लेकिन इस बार सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी खिंचाई में काेई कसर बाकी न रखने का मन बनाया। अरविंद के ट्वीट के जवाब में एक से बढ़कर एक मजेदार ट्वीट किए गए।

READ ALSO: जब असदुद्दीन ओवैसी ने राजदीप सरदेसाई से कहा कि आपके घर पर अमित शाह के साथ हुई थी डील

देखिए, कैसे हुई केजरीवाल की खिंचाई:

https://twitter.com/Nesenag/status/757400593157808128

READ ALSO: केजरीवाल ने कार्टून से दिखाया ‘मन की बात’ का मुद्दा, लोगों ने लिखी मजेदार बातें

READ ALSO: लड़कों को मिली निकर की सजा तो स्कूल में पहन आए लड़कियों वाला शॉर्ट स्कर्ट, इसके बाद हुई जेल

https://twitter.com/PiyushRafson/status/757400869667078144

https://twitter.com/terikahkelunga/status/757408141629878272

READ ALSO: BJP MLC की लड़की से चुंबन की बात को लेकर तेजस्वी का tweet- देखिए मोदी जी प्यारे टुन्ना की करतूतें और कहा..