सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा चलाए गए ‘अपनी दिल्ली वर्ल्ड क्लास’ कैंपेन में पार्टी खुद ही घिरती हुई नजर आई। ट्विटर यूजर्स ने दिल्ली को वर्ल्ड क्लास कहे जाने पर कड़ा ऐतराज जताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लताड़ लगाई। यूजर आशीष नेहरा ने लिखा, ‘आपको दिल्ली वर्ल्ड क्लास कहां से नजर आती है, कहीं तुम्हारा इशारा राजीव चौक की तरफ तो नहीं है।’ वहीं अन्य यूजर नितिन वर्मा ने लिखा कि दिल्ली की जनता ने विधानसभा में एक बार केजरीवाल को जीताने की गलती थी लेकिन ये गलती निगम के चुनावों में नहीं होगी।
वहीं, विशाल ठक्कर नाम के ट्विटर अकाउंट से लिखा गया, ‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का चुनाव से पहले कराए गए आंतरिक सर्वे झूठे हैं। ट्विटर पर सोनाली लिखती है, ‘दिल्ली निगम चुनावों में AAP जनता को एक बार फिर बेवकूफ बनाने की कोशिश करेगी। जनता को अपनी पिछली गलती को सुधार चाहिए।’ कई यूजर्स ने AAP के उर्दू में जारी किए गए चुनावी घोषणा पत्र पर सवाल उठाए। सुमित जोशी ने लिखा, ‘राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर पोर्न क्लिप चलाई जा रही है और आप कहते हो अपनी दिल्ली वर्ल्ड क्लास।’
देखो इसको अकाउंट से ‘अपनी दिल्ली वर्ल्ड क्लास’ का मखौल उड़ाते हुए लिखा, ‘मुख्यमंत्री ने सारी चीटिंग रियल लाइफ में की और कुछ छोड़ा ही नहीं।’ कोशिक ने लिखा, ‘दिल्ली तब तक वर्ल्ड क्लास नहीं बन सकती जबतक दिल्ली के सीएम केजरीवाल हैं।’ रोशन साराभाई ने लिखते हैं कि दिल्ली को वर्ल्ड क्ला बनाने के लिए सोच समझकर मतदान करें, साल 2015 की गलती को नहीं दोहराएं। अवधेश दुबे ने लिखा कि AAP लाखों के समोसे खाकर दिल्ली को लन्दन बनाने की बात कह रही है।
दूसरी तरफ ‘दिल्ली में भाजपा लहर’ ट्रेंडिग पर भी यूजर्स ने जमकर हमला बोला। एक यूजर ने लिखा, ‘निगम में भारतीय जनता जैसी भ्रष्ट पार्टी की वजह से दिल्ली वर्ल्ड क्लास नहीं है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भाजपा बीते 15 सालों से निगम की सत्ता में पैर जमाए बैठी है। लेकिन हर गली चौराहे पर कूड़े के ढेर पड़े हैं।’ बता दें कि दिल्ली की ‘मिनी विधानसभा’ कहे जाने वाले नगर निगम चुनाव के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग होनी है। कांग्रेस, AAP सहित भाजपा चुनाव जीतने के लिए ताबड़तोड़ प्रचार कर रही हैं
देखिए कैसे-कैसे ट्वीट आए
https://twitter.com/SirAshish_Nehra/status/854606667945783296
Story of @arvindkejriwal's fake internal surveys and MCD elections..#दिल्ली_में_भाजपा_लहर @TajinderBagga pic.twitter.com/88PBMvFVo5
— Vishal Thacker (Modi Ka Parivar) ?? (@ivishalthacker) April 19, 2017
#अपनी_दिल्ली_WorldClass is an AAPtard's attempt to fool Delhi again. Let's see if Delhi corrects its previous mistakes of electing AAPtards
— Indian First (@IndiaIsInMySoul) April 19, 2017
https://twitter.com/SumitJo43954114/status/854650689087262720
#अपनी_दिल्ली_WorldClass
बैसे भाजपा की भ्रस्ट MCD की बजह से दिल्ली World Class नही है बरना,
दिल्ली दिल है हमारा…
जो हमे जान से भी प्यारा।— AAP Universe (@AAPUniverse) April 19, 2017
#अपनी_दिल्ली_WorldClass Sari cheating real life mein kuch nahi choda games ke liye bhi pic.twitter.com/WAgpW7Ll4Q
— Bharat Sharma (@yebharat) April 19, 2017
#अपनी_दिल्ली_WorldClass tab tak nahi rahegi jab tak kejru bhai CM hain.
— Kaushik Baanerjee (@bankaushik) April 19, 2017
