बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक लड़के के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। दरअसल अनुष्का इन दिनों विराट कोहली के साथ दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में हैं। शादी के बाद मुंबई और दिल्ली में रिप्शन निपटा अनुष्का पति विराट के साथ साउथ अफ्रीका रवाना हो गई थीं। साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया क्रिकेट सीरीज़ खेलने पहुंची हैं। टीम के कप्तान विराट अपने साथ पत्नी अनुष्का को भी ले गए हैं। साउथ अफ्रीका टूर को इस पॉवर कपल का दूसरा हनीमून बताया जा रहा है। अब शादी के बाद दक्षिण अफ्रीका से अनुष्का का एक डांस वाला वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें इस वीडियो में विराट कही भी नजर नहीं आ रहे हैं। वीडियो में अनुष्का के साथ एक लोकल लड़का डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को letsconvo नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में अनुष्का काफी मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। अनुष्का लोकल बॉय के डांस को कॉपी करती दिख रही हैं।

आपको बता दें कि लंबे लव अफेयर के बाद अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ बीते 11 दिसंबर को इटली में शादी रचा ली। इटली में शादी के मौके पर काफी करीबी लोगों को ही निमंत्रण मिला था। शादी के बाद ये कपल भारत लौटा तो यहां अपने दोस्तों और जानकारों को रिसेप्शन की दावत खिलाई। पहला रिसेप्शन दिल्ली में हुआ। इस रिसेप्शन पार्टी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे। दिल्ली कते बाद 26 दिसंबर को मुंबई में दूसरी रिसेप्शन पार्टी हुई। इस पार्टी में भी सितारों का जमावड़ा हुआ। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान और सचिन तेंदुलकर से लेकर सायना नेहवाल जैसी हस्तियों ने रिसेप्शन पार्टी की शोभा बढ़ाई।