बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान ने सबसे ज्यादा एक सवाल का सामना किया है। ये सवाल है- सलमान आप शादी कब कर रहे हैं? आए दिन इंटरव्यूज़ में, मीडिया में..सोशल मी़डिया में हर जगह सलमान खान के सामने ये सवाल जरूर आता है। सलमान कई बार इस सवाल पर झल्ला भी गए हैं। सलमान ने कई बार तो इस सवाल पर ये जवाब बी दिया कि मेरी उम्र इतनी हो गई है कि अब तो मुझे कोई लड़की मिलती ही नहीं। हालांकि सलमान खान के एक ताजा ट्वीट ने सोशल मीडिया से हलचल मचा दी है। दरअसल सलमान खान ने ट्वीट किया है कि मुझे लड़की मिल गई। सलमान के इस ट्वीट पर उनके चाहने वाले टूट पड़े हैं और उनसे पूछ रहे हैं कि आखिर माजरा क्या है? क्या किसी फिल्म के लिए लड़की मिली है या फिर सही में शादी करने वाले हो? सलमान के ट्वीट पर लोगों के कमेंट्स की बाढ़ सी आ रखी है। इन्हीं सारे ट्वीट्स में एक ट्वीट कंडोम बनाने वाली कंपनी ड्यूरेक्स का भी है। ड्यूरेक्स ने सलमान खान के लड़की मिल गई वाले ट्वीट पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
Congrats 🙂 https://t.co/82cv0rqu4u
— Durex India (@DurexIndia) February 6, 2018
आपको बता दें कि ड्यूरेक्स सोशल मीडिया में अपने ट्वीट्स और पोस्ट से पहले बी सुर्खियां बटोरता रहा है। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी हुई थी तब भी ड्यूरेक्स ने एक ट्वीट किया था। ड्यूरेक्स का तब का ट्वीट भी काफी वायरल हुआ था। ड्यूरेक्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा था- विराट और अनुष्का को शादी की शुभकामनाएं, हम उम्मीद करते हैं कि आप दोनों के बीच ड्यूरेक्स के सिवा और कोई ना आ पाए।
Finally, Virat Kohli bowled his maiden over. #VirushkaKiShadi pic.twitter.com/skZWdcn20y
— Durex India (@DurexIndia) December 12, 2017
Happy #ChildrensDay pic.twitter.com/rUTQGpAKTy
— Durex India (@DurexIndia) November 14, 2017
This #WorldAidsDay, 1st December, let us remind ourselves that prevention is best when there is no cure. Choose protection and live a healthy life! #ProtectionSavesLives
Buy now: https://t.co/ivrhe76Gne pic.twitter.com/BM1OeQ7eTj— Durex India (@DurexIndia) December 1, 2017
ड्यूरेक्स अपने फ्लेवर्ड कंडोम के ऐड को लेकर भी सुर्खियों में बना रहता है। कुछ दिनों पहले कंपनी ने अदरक फ्लेवर कंडोम लॉन्च करने की बात कर सोशल मीडिया को हैरान कर दिया था। इससे पहले भी ये कंपनी कभी अचारी मस्ती फ्लेवर तो कभी बैंगन फ्लेवर के कंडोम की बात कर सबको चौंका चुकी है।

