सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने अपने गांव रालेगण सिद्धि में अरविंद केजरीवाल पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर अपनी टिप्पणी दी। उन्होंने कहा कि उन्हें यह देखकर दुख हो रहा है कि भ्रष्टाचार निरोधक अभियान में उनके साथी रहे अरविंद केजरीवाल पर धन लेने के आरोप लगे हैं। हजारे ने संवाददाताओं से कहा, दिल्ली सरकार में जो चल रहा है वह मेरे लिए दुखद है। यह देखकर दुख हो रहा है कि भ्रष्टाचार निरोधक अभियान में मेरे पूर्व सहयोगी रहे केजरीवाल पर धन लेने के आरोप लग रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं पिछले 40 वर्षों से भ्रष्टाचार निरोधक अभियान का हिस्सा रहा हूं। केजरीवाल बाद में मेरे साथ आए और राज्य चुनावों में हमें सफलता मिली। वास्तव में दिल्ली चुनाव में जीत दिल्ली में गंभीर भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रचार के कारण हुई। लेकिन आज उन्हीं पर धन लेने के आरोप लग रहे हैं जो मेरे लिए काफी दुखदायक है। उनके इस बयान के बाद कुछ ट्विटर यूजर्स अन्ना को निशाने पर ले लिया। अन्ना हजारे को लेकर काफी आलोचनात्मक बातें कहीं गई।
ये अन्ना हजारे भी बिन पेंदी के लोटा बन बैठे है ।।
— राष्ट्रहित सर्वोपरि (@Sanjeev_KT) May 7, 2017
दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख अजय माकन ने केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की और कहा कि पार्टी ने भ्रष्टाचार विरोधी मुद्दे को खो दिया है। केजरीवाल के खिलाफ मिश्रा के आरोपों को काफी गंभीर बताते हुए उन्होंने कहा कि सीबीआई और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को आरोपों का संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, मिश्रा के आरोपों के परिप्रेक्ष्य में केजरीवाल को मुख्यमंत्री बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्हें पद छोड़ देना चाहिए। इस बीच युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया और आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की। संगठन ने मांग की कि जांच चलने तक केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
But still some shameless jokers talk 'great' about him. Pathetic corrupt fellows
— Secular Tweets (@seculartweets) May 7, 2017
इससे पहले मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि, मैंने अपनी आंखों से सत्येन्द्र जैन को अरविन्द केजरीवाल को उनके आवास पर दो करोड़ रूपये की नकदी देते हुए देखा है। जब मैंने केजरीवाल से सवाल किया तो, उन्होंने कहा, राजनीति में ऐसी चीजें होती रहती हैं और इसका खुलासा बाद में किया जाएगा। जैन ने व्यक्तिगत रूप से मुझे बताया था कि उन्होंने केजरीवाल के रिश्तेदार के पक्ष में 50 करोड़ रूपये का भूमि सौदा करवाया है। जब मैंने केजरीवाल से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि यह झूठ है और मुझसे उनपर विश्वास रखने को कहा। हालांकि सीएम केजरीवाल ने आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और यहां तक कि कुमार विश्वास ने भी इसे निराधार बताया।
सिसोदिया ने संवाददाताओं से कहा, ह्यह्यआरोप बेबुनियाद हैं और वे प्रतिक्रिया के लायक नहीं हैं। उन्हें खराब काम करने की वजह से हटाया गया।
https://twitter.com/thameem30/status/861217394861129728
https://twitter.com/SanjayA32520675/status/861207578394624000
https://twitter.com/abhijeetsiingh/status/861206788829564928
When somebody starts thinking change can be brought only through authority, it becomes evident dat they nvr were 4 change. #IsKejriCorrupt
— Chetana (@simplychetana) May 7, 2017
https://twitter.com/Girishkumarpat/status/861205397289525249
