महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की पत्नी अमृता फडनवीस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने सेल्फी के लिए सुरक्षा घेरे को भी तोड़ दिया। यह वीडियो एक क्रूज का है। वीडियो में यह दिख रहा है कि वे एक क्रूज पर सवार होकर समंदर में घूम रही हैं। यहां वे सुरक्षा लाइन को पार कर क्रूज के किनारे पर चली जाती हैं और सेल्फी लेती हैं। इस दौरान उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मी कई बार उन्हें ऐसा करने से रोकते हैं। इसके बावजूद वे सेल्फी लेती रहती हैं। इस वीडियो के वायरल होने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर तरह-तरह की टिप्पणी की है। एक यूजर लिखते हैं, “वह अपने सेल्फी के लिए सुरक्षा मापदंड़ों का उल्लंघन भी कर सकती हैं। इससे पता चलता है कि वे आम लोगों के लिए बनाए गए नियमों की परवाह नहीं करती हैं। पहले अपने अहम को संतुष्ट कर रहे हैं। यदि कोई आम आदमी ऐसा करता तो उसे सजा मिलती।”
#WATCH: Amruta Fadnavis, wife of Maharashtra CM Devendra Fadnavis, being cautioned by security personnel onboard India’s first domestic cruise Angria. She had crossed the safety range of the cruise ship. pic.twitter.com/YYc47gLkHd
— ANI (@ANI) October 21, 2018
Bhai, she is indeed but sure can’t risk her life and also violate safety norms for one selfie. This shows that these ppl don’t care about rules but satisfying their own ego. If a common man where to do such things then they would have tortured him to hell.
— Irfan
एक अन्य यूजर लिखते हैं, “क्या सीएम की पत्नी होने के नाते उन्हें तैरने और उड़ने का स्पेशल पॉवर मिला हुआ है? और ये लोग दूसरों को इस तरह के मूखर्तापूर्ण काम न करने की सलाह देते हैं? क्या ऐसे लोग युवाओं के रोल मॉडल हो सकते हैं? सीएम की पत्नी को भी सीएम के बराबर ही सम्मान मिलता है।
so being wife of CM give her special power to fly or swim safely ??
and these are people who preach youngsters not to do foolish things?
are these people the role model for youngsters being on responsible position? CM wife get respect and importance as much as CM!— Nairs (@Nairs20) October 21, 2018
इसी तरह एक अन्य यूजर लिखते हैं, “इस मामले में उन्होंने नियम तोड़ा है। आखिर क्या एक्शन लिया गया? क्या नियम उनके उपर लागू नहीं होता है?”
This case , she violated rules !!! What action taken ?? Rule not applicable to her ??
— venkata suresh bonu (@sureshbonu) October 21, 2018
बता दें कि केंद्रीय जहाजरानी और जल संसाधान मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने शनिवार (20 अक्टूबर) को मुंबई पोर्ट पर नए घरेलू क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन किया था। इस मौके पर मुंबई-गोवा क्रूज सर्विस को भी हरी झंडी दिखाई गई थी। इसी मौके पर सीएम फडनवीस के साथ मौजूद उनकी पत्नी अमृता क्रूज ‘आंग्रीया’ के सेफ्टी रेंज को क्रॉस कर गई और आगे जाकर बैठ गई। यहां उन्होंने सेल्फी भी ली।
