अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता गिरिराज सिंह का एक पुराना बयान छाया हुआ है। वह बयान गरिराज सिंह ने आठ अगस्त 2013 को दिया था। तब पाकिस्तान की आर्मी ने भारतीय लोगों पर हमला किया था। उसपर गिरिराज सिंह ने कहा था अगर आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होते तो हम लाहौर तक पहुंच गए होते। न्यूज एजेंसी एएनआई के उस ट्वीट को तीन हजार के करीब लोगों ने शेयर किया था। अब इसको फिर से पीएम नरेद्र मोदी के ताजा बयान के साथ शेयर किया जा रहा है। अमरनाथ हमले के बाद मोदी ने लिखा था जिन लोगों ने हमले में अपनों को खोया मैं उनके साथ हूं। घायल लोगों के लिए मैं प्रार्थना करता हूं।
इस ट्वीट पर अब पीएम मोदी की खिचांई हो रही है। एक ने लिखा कि जो भक्त सर्जिकल स्ट्राइक पर खुश हो रहे थे उनको समझना चाहिए कि ऐसा सबकुछ बॉर्डर पर पहले से किया जाता रहा है। दूसरे ने लिखा, ‘कोई चिंता की बात नहीं है, मोदी लाहौर नहीं पहुंच पाए तो क्या, जनता जरूर उन्हें गुजरात वापस पहुंचा देगी।’
एक ने गिरिराज सिंह का मजाक उड़ाते हुए लिखा कि उन्होंने वीजा के लिए अप्लाई किया हुआ है और मिलते ही वह लाहौर निकल जाएंगे। अगले ने लिखा कि गिरिराज ने ठीक बोला था, पीएम पाकिस्तान होकर, घूम-घामकर वापस भी आ गए।
हाल में अमरनाथ पर हुए हमले के बाद मोदी सरकार घिर गई है। उस हमले में सात श्रद्धालुओं की जान चली गई। वहीं 19 लोग घायल हो गए थे।
यह है वह फोटो जिसको फेसबुक पर शेयर किया जा रहा है

इसपर ऐसे-ऐसे कमेंट आ रहे हैं

