उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का आज 41वां जन्मदिन है। डिंपल यादव वर्तमान में यूपी की कन्नौज सीट से सांसद हैं। उनका जन्म 15 जनवरी 1978 को पुणे में हुआ था। डिंपल के पिता एससी रावत आर्मी में कर्नल थे। डिंपल का शुरूआती जीवन पुणे, भटिंडा और अंडमान-निकोबार में गुजरा। इंटर की पढ़ाई करने के बाद डिंपल ने लखनऊ विश्वविद्यालय से ह्यूमेनिटीज से ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई के दौरान ही डिंपल की मुलाकात अखिलेश यादव से हुई थी। लंबी डेटिंग के बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद डिंपल यादव सांसद बनी। आज उनके जन्मदिन पर अखिलेश यादव ने बधाई दी है। अखिलेश यादव ने टि्वटर पर लिखा, “हैप्पी बर्थडे डिंपल”। उनके इस पोस्ट पर टि्वटर यूजर्स ने भी कमेंट कर डिंपल यादव को जन्मदिन की बधाई दी।
एक यूजर ने लिखा, “भाभी को जन्मदिन की बहुत-बहुत मुबारकबाद, बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं।”
#भाभी जी को जन्मदिन की बहुत बहुत मुबारकबाद बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं pic.twitter.com/pAhMAN0kZn
— نفيس احمد (@_NafeesAhmad) January 15, 2019
एक अन्य यूजर ने लिखा, “महिलाओं की आवाज़ कन्नौज सांसद आदरणीया डिंपल यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें आप हमेशा ऐसे ही मुस्कुराती रहें।”
महिलाओं की आवाज़ कन्नौज सांसद आदरणीया @dimpleyadav जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें आप हमेशा ऐसे ही मुस्कुराती रहे #dimpleyadavbirthday#kannauj#womenpower pic.twitter.com/s4CgOv7QtK
— Archana Mishra (@ArchanamishraSP) January 15, 2019
आशीष यादव नाम के एक यूजर लिखते हैं, “हमारे अखिलेश भैया की ताकत और कन्नौज की सांसद डिंपल यादव को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।”
हमारे अखिलेश भैया की ताक़त और कन्नौज की MP @dimpleyadav को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ pic.twitter.com/AH90azIBF5
— Dr.Ashish Yadav (@dr_yadavashish) January 15, 2019
एक अन्य यूजर ने लिखा, “डिंपल भाभी जी को दिल की गहराइयों से जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”
डिंपल भाभी जी को दिल की गहराइयों से जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं
— MANNAN AHMAD RAJPOOT (@AhmadYdv) January 15, 2019
अखिलेश यादव और डिंपल की प्रेम कहानी लंबे वक्त तक चली। रिपोर्ट्स के अनुसार, अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव नहीं चाहते थे कि अखिलेश और डिंपल की शादी हो। डिंपल के साथ शादी के लिए अखिलेश यादव ने अपनी दादी मूर्ति देवी का सहारा लिया। आखिरकार तमाम मुश्किलों के बावजूद 24 नवंबर 1999 को अखिलेश यादव और डिंपल यादव की शादी हो गई। दोनों के 2 बेटी अदिति और टीना तथा एक बेटा अर्जुन है।