उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह ने हाल में ही बीबीसी न्यूज़ चैनल को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का कारण बताया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि इस पार्टी में कार्यकर्ता केवल अपनी चीजों के लिए लड़ते हैं। उन्हें पार्टी की विचारधारा से कोई खास मतलब नहीं होता है। अदिति ने रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी को लेकर भी बातचीत की।

उनसे पूछा गया कि क्या आपके निकलने से पार्टी को नुकसान होगा और सोनिया गांधी रायबरेली में अगला लोकसभा चुनाव हार जायेंगी? अदिति ने इसके जवाब में कहा, ‘ मुझे पूरा विश्वास है कि 2024 में कांग्रेस रायबरेली की सीट हार जाएगी क्योंकि सोनिया गांधी कभी भी रायबरेली नहीं आती जाती हैं। उनको अपनी जनता का हाल-चाल लेने का भी टाइम नहीं है।”

इसके साथ ही अदिति ने कहा कि मैं मानती हूं कि उनकी उम्र अब ज्यादा हो गई है और वह बीमार रहती हैं। इस चीज को मुझसे ज्यादा कौन समझ सकता है कि बीमारी क्या होती है क्योंकि मेरे पिताजी भी कैंसर के मरीज थे। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अदिति ने कहा, ‘ उनके दो बच्चे हैं जिन्हें रायबरेली आकर अपनी जनता का हाल लेना चाहिए लेकिन वह भी नहीं आते हैं।’

चंद्रशेखर आजाद बोले – गठबंधन के लिए सबसे पहले मायावती से करूंगा बात, कहा – मैंने बहन जी के लिए कभी नहीं कहे गलत शब्द

उन्होंने कहा कि रायबरेली में इनके ऐसे प्रतिनिधि हैं जो कई सालों से बदले नहीं गए हैं। जो सोनिया गांधी, प्रियंका और राहुल के आने पर जनता को उनसे मिलने नहीं देते हैं। उन्हीं लोगों के बीच घिरें रहते हैं, कांग्रेस को इसमें बदलाव करने की सख्त जरूरत है। मैंने कई बार इन चीजों को पार्टी हाईकमान तक पहुंचाया है लेकिन कभी सुनवाई नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि मैंने यह भी सुझाव दिया था कि आप मिल – जुलकर अपने कार्यकर्ता बढ़ाइए। जो भी पुराने कार्यकर्ता हैं उनके जगह ने कार्यकर्ताओं को शामिल करिए। गौरतलब है कि अदिति सिंह ने हाल में ही कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी का हाथ थाम लिया है। कांग्रेस का साथ छोड़ देने के बाद से ही वह प्रियंका और राहुल गांधी पर निशाना साधती नजर आ रही हैं।