Swara Bhasker: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर किसी भी मुद्दे पर काफी बेबाक बोलती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और यहां भी वह अपने विचार खुले तौर पर रखती हैं। इस दौरान उनको काफी ट्रोल का सामना भी करना पड़ जाता है। हाल ही में स्वरा ऑर्गेज्म पर बोलकर ट्रोल के निशाने पर आ गई हैं। स्वरा ने एक कॉन्डम ब्रैंड के जरिए से कहा है कि भारत की ज्यादातर महिलाएं सेक्स के दौरान चरम सुख को प्राप्त नहीं कर पातीं। स्वरा ने इस मुद्दे को लेकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में कहती नजर आ रही हैं कि पहले ही सामाजिक और लैंगिग असमानता काफी है समाज में। और हम इस लिस्ट में अब ‘ऑर्गैजम इनइक्वॉलिटी’ को नहीं जोड़ सकते हैं।

 

इसी बात को लेकर स्वरा को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘राजनीति हो या सोशल तुम्हारे मुंह से गंदगी ही निकलती है।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘मामले पर आते हैं…हां हम मर्दों को महिलाओं के प्लेजर के बारे में सोचना चाहिए.. लेकिन आया तो मोदी ही।’ वहीं एक यूजर ने कॉन्डम ब्रैंड के अध्ययन के बारे में ही सवाल उठा दिया। उसने लिखा- ‘मुझे नहीं दिखता कि कॉन्डम ब्रैंड ने इस समस्या पर क्या ले आया है। लेकिन पुरुष अपने महिला पार्टनर के प्रति काफी सेंसेटिव रहते हैं।’हालांकि कुछ लोगों ने इस मुद्दे पर स्वरा के विचार को काफी पसंद किया है। इस वीडियो को अब 86000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

बता दें कि स्वरा के इस मुद्दे मुखर होने के बाद अपारशक्ति खुराना और सलोनी चोपड़ा ने भी इसका समर्थन किया है। कॉन्डम ब्रैंड के अनुसार करीब 70 फीसद महिलाएं सेक्स के दौरान ऑर्गेज्म को महसूस नहीं करती हैं। इसी को ही ऑर्गेज्म इनइक्वालीटी का नाम दिया गया है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)