बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं। उन्हें अपनी बातों पर कई बार ट्रोल भी होना पड़ता है। एक बार फिर से स्वरा को सोशल मीडिया में ट्रोल किया जा रहा है। स्वरा भास्कर की ट्रोलिंग का कारण बना है उनका ट्वीट जो लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल के पास होने के बाद उन्होंने किया। दरअसल हुआ ये कि सोमवार 9 दिसंबर को देर रात लोकसभा से नागरिकता संशोधन बिल (CAB), 2019 पास होने के बाद स्वरा भास्कर भड़क गईं। इसपर ट्वीट कर उन्होंने मोदी सरकार की आलोचना की।

स्वरा भास्कर ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा- ‘(भारत में…) धर्म नागरिकता का आधार नहीं है। धर्म भेदभाव का आधार नहीं हो सकता। राज्य धर्म के आधार पर फैसला नहीं ले सकता। नागरिकता संशोधन बिल ने मुसलमानों को स्पष्ट रूप से बाहर रखा है..’ – NRC/CAB प्रोजेक्ट में जिन्ना का पुनर्जन्म हुआ है। हिन्दू पाकिस्तान को मेरा हैलो!

स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। लोग लिखने लगे कि आप जैसे लोग चाहते हैं कि अपना देश मुस्लिम भारत बन जाए..मुस्लिम भारत बनने से तो बेहतर है कि हिंदू पाकिस्तान ही बन जाए। कुछ लोगों ने लिखा कि बेचारी को फिल्में तो मिल नहीं रही है इसीलिए इस तरह की बातों में लगी हुई है।

 

कुछ लोग ऐसे भी हैं जो स्वरा भास्कर को पाकिस्तान की चमची तक करार देते हुए उन्हें वहीं चले जाने की नसीहत देने लगे। कुछ यूजर्स ने तो स्वरा भास्कर पर इतनी अभद्र बातें लिखीं जिन्हें यहां पर बताया नहीं जा सकता।

बता दें कि नागरिकता संशोधन बिल पर 7 घंटे तक चली तीखी बहस के बाद आखिरकार ये लोकसभा से पास हो गया। बिल के पक्ष में 311 और विपक्ष में 80 वोट पड़े। अब लोकसभा के बाद राज्यभा में बिल का पास होना बाकी है।