नेटफ्लिक्स इंडिया पर अगले 7 दिसंबर को हॉलीवुड फिल्म ‘मोगली’ रिलीज होने वाली है। यह फिल्म भले ही हॉलीवुड की हो लेकिन इसमें बॉलीवुड का तड़का लगाया गया है। फिल्म में माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, करीना कपूर खान जैसे बड़े सितारों की आवाज सुनने को मिेलेगी। जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘मोगली’ में शेर खान की आवाज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने दी है। फिल्म में बॉलीवुड स्टार्स की आवाज दर्शकों को काफी आकर्षित करेगी।
जानकारी के मुताबिक ‘मोगली’ फिल्म के अहम किरदार ‘बालू’ (जो की एक भालू है) को आवाज अनिल कपूर ने दी है। अनिल कपूर ने खुद इस फिल्म के पोस्टर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इधर ‘मोगली’ को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के चर्चे हो रहे हैं। खासकर फिल्म अनिल कपूर द्वारा ‘बालू’ को आवाज देने की चर्चा जोरशोर से हो रही है। फिल्म में अनिल कपूर को लेकर लोग तरह-तरह के फनी जोक्स शेयर कर रहे हैं।
Bringing the ‘bear necessities’ to Mowgli: Legend of the Jungle as Baloo, the tenacious mentor. On @NetflixIndia, Dec 7 pic.twitter.com/730bpTTUkL
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) November 20, 2018
— Nish (@nish_k00) November 20, 2018
बहरहाल आपको बता दें कि फिल्म ‘मोगली’ में बघीरा की आवाज अभिषेक बच्चन ने दी है। इस फिल्म का ट्रेलर 21 मई को जारी किया गया था। फिल्म के निर्देशक एंडी सरकीस हैं। फिल्म में रोहन चंद नाम के बच्चे ने ‘मोगली’ का किरदार निभाया है। फिल्म को लेकर निर्देशकों को काफी उम्मीदे हैं।
