सोशल मीडिया पर अक्सर कई वीडियो वायरल होते हैं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो हमें हंसने पर मजबूर करते हैं तो कुछ हमें भावुक कर देते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो अचानक हुई घटनाओं से जुड़े रहते हैं। ऐसा एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शादी की रस्में निभा रहे दूल्हे के साथ खतरनाक घटना हो जाती है।

शादी में हुई दुर्घटना, वीडियो वायरल

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दूल्हा शादी की कुछ रस्में निभा रहा है, वहां तमाम लोगों की भीड़ है। कुछ लोग छत पर खड़े होकर दूल्हे द्वारा निभाई जा रही रश्मों को देख रहे हैं। छत पर खड़े कुछ लोग वीडियो भी रिकॉर्ड कर रहे हैं। इसी दौरान छत के किनारे रखे एक छोटी सी दीवार (पत्थर) के सहारे एक युवक खड़ा होने की कोशिश करता है, वह टूटकर दूल्हें के ऊपर गिर जाती है।

मची अफरा-तफरी

दूल्हे के ऊपर दीवार का हिस्सा गिरने के बाद वहां अफरा तफरी मच जाती है। दूल्हा चोट लगने की वजह से जमीन पर गिर पड़ता है और लोग उसे उठाने के लिए भागते हैं। ख़ुशी के इस मौके पर चीख पुकार मचते देखा जा सकता है। शादी के लिए तैयार हुए दूल्हे के साथ हुई यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इस तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।

हर्षित कुमार नाम के यूजर ने लिखा कि ऐसे कौन स्वागत करता है भाई? रविन्द्र नाम के यूजर ने लिखा कि हो सकता है कि छत पर खड़ा लड़का इस शादी से खुश ना हो और उसने पत्थर गिरा दिया हो। एक यूजर ने लिखा कि शादी रोकने के लिए कहीं ये प्लान तो नहीं किया गया था? एक अन्य यूजर ने लिखा कि वो सकता है कि लड़का, दुल्हन का बॉयफ्रेंड रहा होगा और घर वाले शादी के नहीं मान रहे होंगे।

एक यूजर ने लिखा कि किसी की शादी में ऐसा किसी के साथ ना हो। रिजवी नाम के यूजर ने लिखा कि ये तो गया, कुछ दिन पैरों पर खड़ा नहीं हो पायेगा। अपनी ही शादी में उसके साथ बड़ी दुर्घटना हो गई। कुछ लोगों ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया तो कुछ लोगों ने इसे दुखद बताया है। बता दें कि वीडियो को इंस्टाग्राम पर @annu22_sa_ यूजर ने शेयर किया है जिसे लाखों लोगों ने देखा है।