जमीयत उलेमा – ए – हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी एक समाचार चैनल के कार्यक्रम के दौरान देश में मुसलमानों की स्थिति के विषय पर चर्चा की। इसके साथ उनसे उनके द्वारा दिए गए बयानों पर भी कई तरह के सवाल किए गए। मौलाना मदनी द्वारा कही गई बातों पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपने रिएक्शन देने में पीछे नहीं हैं।
दरअसल, मौलाना मदनी टीवी चैनल ‘एबीपी न्यूज़’ के कार्यक्रम ‘प्रेस कॉन्फ्रेंस’ में चर्चा कर रहे थे। इस दौरान पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने मौलाना मदनी से सवाल किया, ‘आपके द्वारा टीवी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा जा रहा है कि आप क्रिमिनल लॉ में शरीयत लाना चाहते हैं। आपके कितने खतरनाक मंसूबे हैं। भारत को आप अफगानिस्तान और पाकिस्तान बनाना चाहते हैं?’
मौलाना मदनी ने इस सवाल पर जोर से हंसते हुए कहा कि पिछले सवाल के जवाब में मैंने ऐसा कहा था। अपनी बात बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि इस बात पर यह सवाल उठता है कि आप केवल अपनी सुविधा के अनुसार काम करते हैं। आपको लगता है कि क्रिमिनल लॉ में चोरी करेंगे तो हाथ कटेगा इसलिए वहां पर कह दिया कि हम यूनिफार्म हो जाएं।
इसके साथ उनकी ओर से कहा कि उन्होंने शरिया की मांग नहीं की है बल्कि उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान पूछे गए एक सवाल का जवाब दिया है। कार्यक्रम का यह वीडियो पत्रकार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर करते हुए लिखा कि मेरे सवाल का जवाब गोलमोल कर गए मौलाना मदनी। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।
यूजर्स के रिएक्शन : सत्येंद्र त्रिपाठी नाम के एक यूजर ने लिखा कि बेनकाब होते ही यू – टर्न मारते मौलाना मदनी। विवेक सिंह नाम के एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ चीजें छीनी जा रही है? उल्टा चोर कोतवाल को डांटे।’ अवध झा नाम के एक टि्वटर हैंडल से कमेंट किया गया कि हंसकर जवाब देने वालों को किसी बात का भय नहीं होता है। विवेक मिश्रा नाम के एक यूजर लिखते हैं कि आप ने पकड़ लिया तो बंग़लें झांकने लगे। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले दिनों उलेमा – ए – हिंद के राष्ट्रीय अधिवेशन में दिए गए बयान के बाद खूब सुर्खियों में हैं।