कई दिनों के सियासी ड्रामे के बाद महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने शपथ ले ली है। वहीं बीजेपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) में उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। देवेंद्र फडणवीस के डिप्टी सीएम बनने पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने चुटकी ली।

संजय सिंह ने किया यह ट्वीट : आप नेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से देवेंद्र फडणवीस पर चुटकी लेते हुए कमेंट किया कि घोड़ी सजी थी, दुल्हा तैयार था। बराती नाच रहे थे, एक नाथ आए पीछे से धक्का दिया। घोड़ी पर बैठ गए दूल्हा रिप्लेसड। संजय सिंह द्वारा किए गए कमेंट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी कई तरह के रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।

लोगों के रिएक्शन : नरेंद्र चौबे लिखते हैं कि बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना। राजेश नाम के एक यूज़र कमेंट करते हैं – बारात में नाचने के लिए आप नहीं गए थे क्या? विकास सिंह नाम के सोशल मीडिया हैंडल से सवाल किया गया – और आप वहां ढोल बजा रहे थे क्या? एक अन्य सोशल मीडिया यूजर्स लिखते हैं कि यहां तक दूल्हे का मुंह भी मीठा करा दिया गया था।

अभय प्रताप नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘ यह आम आदमी पार्टी नहीं भारतीय जनता पार्टी है। जो पार्टी से बढ़कर देश और हिंदुत्व की रक्षा के लिए आगे बढ़ती जाती है। आप लोग इस बारे में नहीं समझ सकते हैं। विपिन नाम के एक यूजर ने लिखा – घर के मालिक द्वारा डंडा दिखाते ही दूल्हा सहबाला बनने को तैयार हो गया। राहुल नाम के गुर्जर द्वारा लिखा गया कि दुल्हा शेरवानी सिलवाता रह गया, स्वयंबर पड़ोसी का हो गया।

जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक उठापटक के बीच इस बात पर चर्चा की जा रही थी कि देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री होंगे लेकिन एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया। गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे के शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि वह जमीन से जुड़े हुए नेता हैं। राजनीति में उनका अनुभव महाराष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक ले कर जाएगा।