मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर लगातार राजनीति हो रही है। आम आदमी पार्टी के नेताओं समेत विपक्ष के कई नेताओं ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है। इसी बीच सीएम केजरीवाल ने कहा है कि जिस तरह यह ट्रेंड बनता जा रहा है कि विपक्ष के जितने भी राज्य हैं वहां काम नहीं करने दिया जाएगा। वहाँ ईडी, सीबीआई या गवर्नर के जरिये परेशान किया जाता है। ऐसा ठीक नहीं है। अरविंद केजरीवाल के इसी बयान पर आप सांसद संजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है।
क्या बोले आप सांसद संजय सिंह ?
संजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि मोदी जी सिर्फ़ तीन घंटे सोते हैं, बाक़ी समय विपक्ष को कुचलने की योजना बनाते हैं। लाखों करोड़ के अडानी घोटाले पर खामोशी, विपक्ष पर हर दिन छापेमारी। यही है “मोदी का इन्साफ़”। सोशल मीडिया पर लोग संजय सिंह के इस ट्वीट पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
दीपक अग्रवाल नाम के यूजर ने लिखा कि अन्ना आन्दोलन में आप सब क्या करते थे, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते थे? अब सब आपस में मिलकर कुर्सी के लिए भ्रष्टाचार कर हो? शिव प्रकाश नाम के यूजर ने लिखा कि क्यों आप सरकार को घेरने की, उसे बदनाम करने में दिन रात नही जुटे रहते। आपके सारे आरोप सतही और बेबुनियाद होते हैं, इसीलिए जनता इन्हें नकार देती है। धीरेंद्र नाम के यूजर ने लिखा कि अहंकार दशानन का भी नहीं रहा, उसको अपनी गलती गलती नहीं लगती थी क्योंकि सत्ता के नशे में था।
दिनेश नाम के यूजर ने लिखा कि श्रीमान जी मोदी को कोसने से कुछ नहीं होगा, अपने काम बताओ और काम करके दिखाओ। झूठ से राजनीति नहीं चल पायेगी। ममता भाटी नाम की यूजर ने लिखा जिस तरह सियासत चल रही है, लोकतंत्र का अंत निश्चित है। एक यूजर ने लिखा कि अगर अडानी ने घोटाला किया है तो आम आदमी पार्टी अडानी के खिलाफ एफआईआर क्यों नही करती है? ऐसी ही बातें शीला दीक्षित और कपिल सिब्बल के खिलाफ भी की थी आप पार्टी ने लेकिन हुआ कुछ नहीं।
वहीं राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई की टीम पहुँचने पर सीएम केजरीवाल ने इसे अपमानजनक बताया है। उन्होंने कहा कि यह गलत है, विपक्ष के लोगों पर छापे मारना सही नहीं। यह ट्रेंड बन रहा है कि जिन राज्यों में विपक्ष है वहां उन्हें काम नहीं करने दिया जाएगा। विपक्ष को ED,CBI या राज्यपाल के जरिए परेशान किया जाता है।”