हजारों सालों में इंसान ने जिंदगी जीने के लिए अनोखी और आकर्षक चीजों का निर्माण किया। यहां तक इंसान ने ऐसी जगहों पर भी जिंदगी खोज ली जहां इंसान जीने की सोच भी नहीं सकता है। ऐसे में दक्षिणी आस्ट्रेलिया के एडीलेट शहर से 846 दूर बसा कूटर पेडी गांव खासा मशहूर हो रहा है। जमीन के अंदर बसे इस गांव में करीब 3,500 लोग रहते हैं। गांव ऊपर से किसी मिट्टी के ढेर की तरह दिखाई देता है। लेकिन गांव की अंदर से बनावट और सजावट किसी महल से कम नहीं है। तीन हजार पांच सौ की आबादी वाले इस गांव में 60 फीसदी से ज्यादा लोग जमीन के अंदर बने आलीशान घरों में रहते हैं। खबर के अनुसार सोने की खोज के लिए साल 1915 में पिता-पुत्र ने यहां खुदाई का काम शुरू करवाया था। हालांकि खुदाई के दौरान उन्हें सोना तो नहीं मिला लेकिन खान में दूधिया पत्थर (opal) जरूर मिला।
बाद में यही खान दुनियाभर में दूधिया पत्थर के लिए मशहूर हुई। आज दुनियाभर का 95 फीसदी दूधिया पत्थर इसी खान निकाला जाता है। इस दौरान खान में काम कर रहे मजदूरों ने तेज धूप के कारण जमीन के ऊपर रहने की जगह जमीन के अंदर रहना सही समझा। तब मजदूरों ने यहां करीब 1500 घरों के निर्माण किया जोकि जमीन के अंदर ही बने थे।
जमीन के अंदर बने इन घरों की बनावट बहुत खूबसूरत है और इन्हें तापमान के अनुसार बनाया गया है। ये मकान इस तरह से बने हैं कि गर्मियों में ना तो इन्हें एसी की जरूरत हैं और ना ही सर्दियों में हीटर की जरूरत पड़ती है। सभी घरों के दरवाजें ग्राउड लेवल पर हैं। यहां जमीन के अंदर ही कई होटल, स्पा और कसीनो हैं के साथ पब और कुछ संग्राहलय हैं। यहां कई हॉलीवुड फिल्मों की भी शूटिंग होती रहती है।

