शराब के नशे में एडवेंचर करने की कोशिश कर रहे एक शख्स को इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ी। एक हादसे में अपना प्राइवेट पार्ट से शरीर से कटकर अलग हो गया। ये घटना दक्षिण पश्चिम रूस की है। यहा के पेंजा ओब्लास्ट नाम के जगह में 27 साल का एक युवक शराब के नशे में एक कंटीली बाड़ को पार करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन नशे में होने की वजह से उसका अपने शरीर पर नियंत्रण नहीं रहा और वो बाड़ के नुकीले लोहे में ऐसा फंसा कि उसका प्राइवेट पार्ट ही शरीर से कटकर अलग हो गया। हालांकि खून से लथपथ इस शख्स ने किसी तरह खुद पर नियंत्रण रखा और अस्पताल पहुंचा इसके बाद इसकी जान बचायी जा सकी। अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स के बारे में ज्यादा जानकारी रसियन पुलिस को अब तक नहीं मिल पाई है। हालांकि इस शख्स ने इतना जरूर कहा कि इस घटना में कोई और व्यक्ति शामिल नहीं है। जब लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो लोगों ने देखा कि बाड़ के नुकीले लोहे में युवक का कटा हुआ लिंग फंसा पड़ा था।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन इसमें किसी के शामिल होने की अबतक रिपोर्ट नहीं आई है। दरअसल शराब के नशे में युवक को लगा कि वो लोहे के नुकीले बाड़ को पार कर जाएगा, लेकिन वो इस बाड़ में ऐसा फंसा कि उसा प्राइवेट पार्ट कटकर शरीर से अलग हो गया। ये खबर रूस के सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। और लोग इस खबर पर अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा कि उसके लिए जिंदगी खत्म हो गई है। जबकि एक शख्स का कहना था कि अगर मैं रहता तो मैं उसी बाड़े पर अपने आप को मार देता। फिलहाल एक स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।