हर लड़की चाहती है कि उसकी शादी मनचाहे शख्स से हो, जो उसका ख्याल रख सके। हालांकि सबके साथ ऐसा हो ये जरूरी नहीं है और ना ऐसा हो पाता है। इसी बीच ब्रिटेन एक महिला 40 साल की उम्र तक अपने हमसफर की तलाश करती रही लेकिन उसे ऐसा कोई नहीं मिला जो उसका जीवनसाथी बन सके। अंत में उसने एक ऐसा कारनामा किया, जिसका चर्चा आज पूरे विश्व में रही है।
42 वर्षीय सारा विल्किंसन अपनी शादी के लिए खूब तैयारी कर रही थीं। वह शादी के तमाम शादी के तमाम सपने संजोये थे।
हालांकि दो दशक तक सही जीवनसाथी की तलाश में रहीं लेकिन उन्हें अच्छा जीवनसाथी मिला नहीं। इसके बावजूद भी विल्किंसन की अपनी भव्य और धूमधाम से शादी की इच्छा कम नहीं हुई। दो दशकों तक शादी के लिए बचत करने के बाद विल्किंसन ने खुद से शादी करने का फैसला किया।
लॉकडाउन के दौरान जब विल्किंसन 40 साल की हुईं तो उन्होंने खुद को एक हीरे की अंगूठी पहनाकर खुद से सगाई कर ली। इसके बाद जैसा विल्किंसन चाहती थीं, वैसा उनके लिए मंच तैयार किया गया। शादी के लिए भव्य तैयारी हुई। महिला ने 20 साल में 10 लाख रुपए अपनी शादी के लिए इकट्ठा किए थे, उसे अपनी शादी में खर्च किए।
विल्किंसन का कहना है कि अब वो किसी की तलाश नहीं करेंगी। ये शादी सफोल्स में की गई जिसमें 40 लोग शरीक हुए। हैरानी की बात ये है कि परिवार के सदस्यों ने विल्किंसन के इस फैसले पर ख़ुशी जताई। बताया जा रहा है कि शादी के दिन के लिए अब उन्हें किसी साथी की जरूरत नहीं है। अब उन्होंने वो सब कर लिया है जिसके लिए वह पैसे इकट्ठा कर रही थीं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में भी एक लड़की ऐसा कर चुकी है। गुजरात की रहने वाले क्षमा बिंदु ने खुद से शादी करने का ऐलान कर सबको हैरत में डाल दिया था। क्षमा बिन्दू का असली नाम सौम्या दूबे है। उनका कहना है कि उन्होंने तमाम महिलाओं को देखा है जो शादी के बाद खुद को भूल जाती हैं और उन्हें अपने लिए समय ही नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि मेरे खुद से शादी करने से ये हुआ कि ना ही मेरे ऊपर घर खरीदने का प्रेशर है, ना बच्चे के लिए लोग टोकते हैं, मैं जैसे चाहूं अपनी जिंदगी जी सकती हूं।