सोशल मीडिया पर स्कूटी सवार दो महिलाओं का वीडियो वायरल है, दोनों महिलाओं के उत्साह को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स मंत्रमुग्ध हो गये हैं। स्कूटी पर सवार दो महिलायें एक सड़क पर घूमती हुई दिखाई दे रही हैं। एक उम्रदराज महिला साड़ी पहनकर स्कूटी चला रही है तो वहीं एक अन्य महिला पीछे बैठी हुई है।
महिलाओं का वीडियो हो रहा वायरल
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को Shabeerzyed नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गय है, जिसमें दो महिलाओं को स्कूटी पर यात्रा करते हुए दिखाया गया है। वे तारकोल की सड़क पर खुले दिल से घूमते देखे जा सकते हैं। वीडियो बनता देख दोनों महिलायें कैमरे की तरफ हाथ हिलाती हैं और फ्लाइंग किस देती हैं। वीडियो में 1989 की मलयालम फिल्म नादुवाझिकल का गाना भी बज रहा है।
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
हालांकि दोनों महिलाओं ने हेलमेट नहीं पहना था लेकिन दोनों की ख़ुशी देखकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस गाने पर बहुत सारे वीडियो देखे हैं। यह वीडियो मुझे उनमें से सबसे अच्छा लगा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ओह वो सड़क, जहां से बिना हेलमेट के भी महिलाएं गुजर सकती हैं।
एक अन्य यूजर ने लिखा कि अच्छा हुआ कि बाइक KTM नहीं है, वरना स्पीड का अंदाजा आप आसानी से लगा सकते हैं। एक यूजर ने लिखा कि छोटी-छोटी खुशियाँ ऐसे ही मिलती हैं। दोनों का चेहरा देखकर लग रहा है कि वो बहुत खुश हैं और सड़क काफी अच्छी है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अम्मा को हेलमेट लगाना चाहिए था। हमसभी की जिम्मेदारी है कि हम मिलकर लोगों को जागरुक करें।
Shabeerzyed यूजर द्वारा शेयर किये इस वीडियो को अब तक एक मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है जबकि एक लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो देखकर बड़ी संख्या में लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।