कुछ बच्चे इतने शरारती होते हैं कि उनकी हरकतें सुन लोग माथा पकड़ लेते हैं। अमेरिका का एक 12 साल का बच्चा मस्ती मजाक में फोर्कलिफ्ट को ही चोरी कर लिया। कई घंटों तक पुलिस तलाश करती रही, पीछा करती रही। इसके बाद वह पकड़ में आया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

अमेरिका में मिशिगन के एन आर्बर में 12 साल का लड़के ने फोर्कलिफ्ट चोरी कर लिया और वह घूमता रहा। इसकी जानकारी पुलिसकर्मियों को दी गई, इसके बाद अधिकारी स्थल में पहुंचे और शख्स की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान पुलिसकर्मियों का सामना एक लड़के से हुआ जो वाहन की लाइटें चालू किए बिना ब्रूक्स स्ट्रीट पर फोर्कलिफ्ट चला रहा था। इसके बाद पुलिस ने पीछा करना शुरू किया।

पीछा करने का एक वीडियो एन आर्बर पुलिस द्वारा यूट्यूब पर भी साझा किया गया था। पुलिस द्वारा पीछा करने के दौरान वह फोर्कलिफ्ट से कई गाड़ियों को ठोकर मार दी, इतना ही नहीं, कई रेड लाइट को भी जंप किया और खंभे से भी टकरा गया। इसके बावजूद भी वह रुका नहीं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक फोर्कलिफ्ट को लेकर कभी गलियों में तो कही हाईवे पर भाग रहा है। पुलिसकर्मी लगातार उसका पीछा कर रहे हैं लेकिन वह रुकने को तैयार नहीं है। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार एक जगह फोर्कलिफ्ट रुक गई। तब पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा।

पुलिस ने 12 साल के लड़के को हिरासत में लिया। जानकारी दी गई कि इस दौरान लड़के को किसी तरह की चोट नहीं आई और ना ही कोई घायल हुआ है। जांच के दौरान पता चला कि 12 साल के इस लड़के ने कैब के भीतर छिपी चाबी का उपयोग करके फोर्कलिफ्ट को खोल दिया था। उन्होंने बताया कि बड़ी घटना हो सकती है लेकिन स्थिति नियंत्रण में रही।