Xiaomi Redmi Note 5, Redmi Note 5 Pro Sale: शियोमी रेडमी के स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 और नोट 5 प्रो को आज (22 फरवरी) भारत में पहली बार सेल किया गया। इन दोनों ही स्मार्टफोन्स को कंपनी ने हाल ही में भारत में लॉन्च किया था। इनकी आज (22 फरवरी) ऑनलाइन सेल Flipkart.com और Mi.com पर की गई। वहीं ऑफलाइन सेल Mi के अपने स्टोर Mi home पर की गई। इन दोनों ही स्मार्टफोन्स के साथ 2,200 रुपए के कैशबैक का भी ऑफर दिया जा रहा है। यह ऑफर रिलायंस JIO की तरफ से दिया जा रहा है। इस ऑफर में जियो के 50-50 रुपए के 44 वाउचर दिए जा रहे हैं। इन्हें 198 या 299 रुपए या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर इस्तेमाल किया जा सकता है। एक बार में एक ही वाउचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 5 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

फीचर्स Redmi Note 5: रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच की फुल विजन डिस्प्ले दी गई है। कैमरे की बात करें तो इसके फ्रंट कैमरे के साथ भी LED फ्लैश लाइट दी गई है। कंपनी का दावा है कि कम रोशनी में भी इससे अच्छी फोटोग्राफी की जा सकती है। वहीं इसमें LED फ्लैश लाइट के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसे 4 कलर वेरिएंट में सेल किया जाएगा। फोन को दमदार बनाने के लिए इसमें स्नैपड्रेगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। Redmi Note 5 के 3GB रैम वाले वेरिएंट में 32GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसकी कीमत 9,999 रुपए है। वहीं 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है। दोनों के साथ अल्ट्रा स्लिम केस भी फ्री मिल रहा है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000mAH की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन को 380 वोल्टेज तक की लाइट पर चार्ज किया जा सकता है।

फीचर्स Redmi Note 5 Pro: रेडमी नोट 5 प्रो में भी नोट 5 की तरह ही 5.99 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसका कैमरा खास है। Redmi Note 5 Pro में iPhone X की तरह डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्लस का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। रेडमी नोट 5 प्रो में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इससे बैकग्राउंट को ब्लर भी किया जा सकता है। रेडमी नोट 5 प्रो में 6GB की LPDDR4X रैम दी गई है। फोन में दमदार 636 स्नैपड्रेगन प्रोसेसर दिया गया है। यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें यह प्रोसेसर दिया गया है। इसके 6GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए रखी गई है। वहीं इसके 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट को 13,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।