स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शियोमी ने अपना टीवी लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Mi TV 4A में 32 इंच की डिस्प्ले दी गई है। कंपनी का यह अब तक का सबसे सस्ता टीवी है। यह एक स्मार्ट टीवी है। शियोमी का यह एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी शियोमी के टीवी पैच वॉल सिस्टम पर काम करता है। यह यूजर के मुताबिक उसे वीडियो भी सजेस्ट करता रहता है। इस टीवी का वजन बहुत ही कम है। इस प्लास्टिक हॉजिंग वाले टीवी में 3.9 किलोग्राम वजन है। इसकी डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1366X768 पिक्सल का है। इस स्मार्ट टीवी में 1.5 गीगाहर्ड्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसकी रैम 1GB की है। साथ ही इसमें 450 MP3 जीपीयू दिया गया है। इसमें 2HDMI पोर्ट दिए गए हैं। एक ऑडियो वीडियो (AV) पोर्ट के अलावा एक यूएसबी पोर्ट भी दिया गया है।

इसमें 5 वॉट के दो स्टिरियो स्पीकर दिए गए हैं। इसमें 4GB की इंटरनल मैमोरी भी दी गई है। सबसे खास इस टीवी की कीमत है। Mi TV 4A 32-इंच की कीमत 1099 आरएमबी (करीब 10,450 रुपये ) है। पहली बार इसे चीन में 23 जुलाई को सेल किया जाएगा। कंपनी अभी अपने टीवी केवल चीन में ही सेल कर रही है। अभी इसे केवल चीन में ही लॉन्च किया गया है। भारत में कंपनी इसे कब लॉन्च करेगी इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

आपको बता दें कि कंपनी ने कल (18 जुलाई) ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Mi Max 2 लॉन्च किया था। कंपनी इसकी पहली सेल 20 जुलाई को सुबह 10 बजे से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से करेगी। इसे कंपनी की वेबसाइट Mi.com और कंपनी के ऑफलाइन स्टोर mi Home से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 16,999 रुपये है। शियोमी ने भारत में इसका केवल 4GB रैम वाला मॉडल ही लॉन्च किया है। इसके साथ जियो यूजर्स को 100GB 4जी डेटा फ्री दिया जा रहा है।

Xiaomi Mi Max 2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.44 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है। इसमें 2 गीगाहर्ड्ज का ऑक्टाकोर 625 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB की रैम दी गई है। इसकी इंटरनल मैमोरी 64 GB की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए, Mi Max 2 में ऑटो-फोकस और एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।