Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date and Time Kab Hai in India: साल 2024 में सूर्य ग्रहण कब-कब है? आज हम आपको बताएंगे साल 2024 में लगने वाले दूसरे सूर्यग्रहण के समय व तारीख के बारे में। 2024 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipsr 2024) 8 अप्रैल को लगा था। वहीं अब दूसरा सूर्यग्रहण (Surya Grahan) अक्तूबर के महीने में लगने जा रहा है। बता दें कि सूर्य ग्रहण वह खगोलीय घटना ((Astronomical phenomenon)) है जिसका इंतजार वैज्ञानिकों के साथ-साथ आम लोगों को भी रहता है। आमतौर पर ग्रहण के समय आसमान में अद्भुत नजारा दिखता है। चलिए आपको बताते हैं सूर्य ग्रहण के समय व तारीख और वलयाकार सूर्यग्रहण के बारे में…
कब होता है सूर्य ग्रहण?
सूर्य ग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहा जाता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है। इस समय चंद्रमा के बीच में आने से सूर्य की रोशनी पृथ्वी पर नहीं आ पाती और अंधेरा छा जाता है। कई बार पूर्ण सूर्य ग्रहण होने पर पृथ्वी पर पूरी तरह से अंधेरा छा जाता है। इस खगोलीय घटना को ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
इन्फोसिस ने की 32403 करोड़ रुपये GST चोरी? नोटिस की खबर आते ही शेयर धड़ाम, IT कंपनी ने दिया ये जवाब
साल 2024 का दूसरा सूर्यग्रहण कब है: Surya Grahan 2024 Date and Time
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के मुताबिक, साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्तूबर को लगेगा। बता दें कि हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, अमावस्या तिथि को ही सूर्य ग्रहण लगता है। इस बार 2 अक्तूबर को आश्विन मास की अमावस्था तिथि है।
बात करें समय की तो भारतीय समयानुसार 2 अक्तूबर की रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होने वाला सूर्य ग्रहण मध्यरात्रि 3 बजकर 17 मिनट तक चलेगा। ग्रहण की कुल अवधि करीब 6 घंटे होगी।
क्या भारत में दिखाई देगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण: Surya Grahan 2024 in India
बता दें कि सूर्य ग्रहण जिस समय लग रहा है, उस समय भारत में रात होगी। इसका मतलब है कि भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा। भारतीय मान्यताओं के अनुसार, देश में ग्रहण नहीं दिखने पर सूतक काल (Sutak Kaal) भी नहीं लगेगा।
वलयाकार सूर्य ग्रहण: Annular Solar Eclipse
साल 2024 के दूसरे सूर्यग्रहण का सूर्य ग्रहण काफी दुर्लभ माना जा रहा है और इस समय आसमान में अद्भुत नजारा होगा। इस ग्रहण के समय सूर्य एक रिंग ऑफ फायर (Ring Of Fire) की तरह नजर आएगा। आग के छल्ले की तरह दिखने वाला वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होता है। इस समय चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी सीधी रेखा में होते हैं और चंद्रमा पूरे सूर्य को ढकने की जगह सिर्फ सूरज के केंद्र को ढकता है और चारों तरफ एक वलय जैसा दिखता है।