tiktok, tiktok ban in india, chinese apps ban in india: भारत सरकार ने भारत-चीन सीमा विवाद के बीच एक बड़ा फैसला लेते हुए सोमवार यानी 29 जून को 59 चाइनीज ऐप्स को देश की संप्रुभता, एकता और रक्षा के लिए खतरा बताते हुए इन ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है।

बैन लगने के बाद अब टिकटॉक कंपनी की तरफ से टिकटॉक इंडिया हेड (tiktok india head) निखिल गांधी (nikhil gandhi) ने सफाई दी है। बता दें की टिकटॉक इंडिया के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया है।

निखिल गांधी ने कहा की 59 ऐप्स को ब्लॉक करने का भारत सरकार ने अंतरिम आदेश जारी किया। टिकटॉक का भी नाम इस सूचि में शामिल है और हम सरकार के आदेश का पालन करने की प्रक्रिया में है।

उन्होंने बताया की सरकार के संबंधित विभाग के तरफ से स्पष्टीकरण और जवाब देने के लिए बुलाया गया है। Tiktok इंडिया के हेड का ये भी कहना है कंपनी यूजर की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर प्रतिबद्ध है।


chinese apps banned in india: TikTok App ban के बाद कंपनी ने क्या कहा, जानें (फोटो-ट्विटर/टिकटॉक)

उन्होंने कहा की हम यूजर की इंटीग्रिटी और प्राइवेसी को सबसे ऊपर रखते हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें की भारत सरकार ने जिन ऐप पर प्रतिबंध लगाया है उसमें टिक टॉक के अलावा शेयर इट, वी चैट, एमआई वीडियो कॉल जैसे पॉपुलर ऐप्स भी शामिल हैं।

कंपनी ने यूजर का डेटा चीन या फिर अन्य किसी भी देश के साथ साझा नहीं किया है। tiktok 14 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। लाखों-करोड़ों यूजर जिनमें स्टोरी टेलर, आर्टिस्ट, आदि अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के लिए इस पर निर्भर हैं। इतना ही नहीं, इनमें से कई ऐसे यूजर भी हैं जो पहली बार इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं।

 59 chinese apps ban in india, chinese apps list: ये ऐप्स हुए बैन देखें लिस्ट

chinese apps banned in india: देखें chinese apps list

15000 से कम बजट वालों के लिए ये हैं Samsung और Nokia के टॉप स्मार्टफोन्स, देखें लिस्ट

Reliance Jio Plans: इस प्लान में है 90GB डेटा के साथ और भी बहुत कुछ, जानें बेनिफिट्स, वैलिडिटी