साल 2025 में पृथ्वी का वैश्विक सतही तापमान पूरे साल में औसतन 2023 की तुलना में थोड़ा ज्यादा रहा। हालांकि, यह अंतर इतना मामूली है कि वैज्ञानिकों के मुताबिक इन दोनों सालों को लगभग बराबर माना जा सकता है। बता दें कि मॉडर्न टेम्परेचर को 1880 से रिकॉर्ड किया जा रहा है। हालांकि, 2025 भी लंबे समय के ग्लोबल वार्मिंग ट्रेंड का हिस्सा है। और वैश्विक तापमान 20वीं सदी के मध्य से काफी ज्यादा बना हुआ है जो यह दिखाता है कि धरती की जलवायु प्रणाली में जमीन और महासागर-दोनों की सतहों पर लगाातार, व्यापक और बहुत ज्यादा गर्मी बढ़ रही है।

2025 में दुनियाभर में तापमान औसत से काफी ऊपर रहा

एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर Goddard Institute for Space Studies द्वारा पब्लिश की गई NASA की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में पृथ्वी की औसत सतह का तापमान 1951 से 1980 के सालों की तुलना में 2.14 डिग्री फ़ारेनहाइट (या 1.19 डिग्री सेल्सियस) ज्यादा गर्म था। अनुसंधान अब तक इकट्ठे किए गए सबसे बड़े जलवायु डेटाबेस में से एक पर निर्भर करता है।

Surya Grahan 2026: 3 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानें क्या भारत में दिखेगा साल का पहला Solar Eclipse

इस डेटा में दुनिया भर के 25,000 से ज्यादा मौसम स्टेशनों (weather stations) से एयर टेम्परेचर की रीडिंग के साथ-साथ जहाजों और समुद्री प्लवों द्वारा लिए गए समुद्र की सतह के तापमान भी शामिल हैं। आइसोलेटेड रीजन सहित ग्लोबल कवरेज के लिए अंटार्कटिक स्टेशन से डेटा भी जोड़ा गया था।

कई जलवायु एजेंसियों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दिया रुझान

नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान के सही आकलन के लिए एडवांस्ड तरीकों का इस्तेमाल किया गया। इसमें वर्षों के दौरान मौसम मापने वाले स्टेशनों की जगह बदलने और शहरी इलाकों की गर्मी (अर्बन हीट) के असर को कम करने का ध्यान रखा गया ताकि लंबे समय के तापमान रुझान सही तरीके से समझे जा सकें।

ISRO का मिशन फेल…फिर भी हुआ चमत्कार! अंतरिक्ष में जिंदा है ये ‘खास कैप्सूल’, भेजे सिग्नल

इसके अलावा, NOAA, बर्कले अर्थ, ब्रिटेन के मेट ऑफिस के हैडली सेंटर और यूरोप की कोपरनिकस क्लाइमेट सर्विस जैसी इंडिपेंडेंट एजेंसियों के आकलन में भी अलग-अलग तरीकों से 2025 को रिकॉर्ड के सबसे गर्म तीन वर्षों में शामिल बताया गया है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि सभी रिपोर्टों का एक ही निष्कर्ष है- धरती लगातार गर्म हो रही है और यह रुझान साफ तौर पर नजर आता है।