Samsung Galaxy Z Flip 5 Launched: सैमसंग ने बुधवार को दक्षिण कोरिया में आयोजित Galaxy Unpacked 2023 इवेंट में अपना नेक्स्ट जेनरेशन फ्लिप फोन लॉन्च कर दिया। वादे के मुताबिक इस इवेंट में कंपनी ने Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5 से पर्दा उठा दिया। लेटेस्ट सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 में 6.7 इंच फुलएचडी+ FHD+ Dynamic AMOLED 2X Infinity Flex प्राइमरी डिस्प्ले, 12 मेगापिक्सल डुअल कैमरे जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जानें Samsung Galaxy Z Flip 5 की कीमत व फीचर्स के बारे में…
Samsung Galaxy Z Flip 5 स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 में 6.7 इंच फुलएचडी+ (2640 x 1080 पिक्सल) 21.9:9 डायनमिक AMOLED 2X इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन 1 से 120 हर्ट्ज़ एडेप्टिव रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 425ppi है। हैंडसेट में 3.4 इंच (720 x 748 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 दिया गया है।
Galaxy Z Flip 5 में 3.36 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है जो 4nm Mobile प्लेटफॉर्म बेस्ड है। ग्राफिक्स के लिए Adreno 740 GPU दिया गया है। फोन में 8GB रैम के साथ 256 जीबी व 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह फोन एक eSIM और एक नैनो सिम कार्ड सपोर्ट के साथ आता है। सैमसंग के इस फ्लिप फोन में ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड One UI 5.1.1 दिया गया है।
Samsung Galaxy Z Flip 5 स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल वाइड और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड डुअल कैमरा दिया गया है। कैमरे से 60fps पर 4K तक वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। फोन में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
कनेक्टिविटी के लिए गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 में 5G, 4G, वाई-फाई 6E 802.11 एएक्स, ब्लूटूथ 5.3 LED, यूएसबी टाइप-सी, NFC, GPS और वॉटर-रेजिस्टेंट (IPX8) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Z Flip 5 में यूएसबी टाइप-सी ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर्स और डॉल्बी एटमस सपोर्ट भी हैं। फोल्ड होने पर Galaxy Z flip 5 का डाइमेंशन 85.1 x 71.9 x 15.1 mm और अनफोल्ड होने पर का डाइमेंशन 165.1 x 71.9 x 6.9 mm है। हैंडसेट का वजन 187 ग्राम है।
गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 को पावर देने के लिए 3700mAh की बैटरी दी गई है जो 25W फास्ट चार्जिंग, 15W Qi वायरलेस चार्जिंग, Wireless PowerShare रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Samsung Galaxy Z Flip 5 कीमत व उपलब्धता
सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 के 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 999.99 डॉलर (करीब 82,010 रुपये) है। वहीं 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट 1199.99 डॉलर (करीब 91,855 रुपये) में आता है। यह फोन आज (26 जुलाई) से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। फोन की बिक्री चुनिंदा देशों में 11 अगस्त से शुरू होगी। भारत में नए फ्लिप फोन की कीमत का खुलासा कल (27 जुलाई) को सुबह 10 बजे किया जाएगा।
Samsung Galaxy Z Fold 5 को मिंट, ग्रेफाइट, क्रीम और लैवेंडर कलर में लिया जा सकता है। फोन के साथ Clear Gadget Case, Flap Eco-Leather Case, Flipsuit Case और रिंग के साथ सिलिकॉन केस जैसी एक्सेसरीज भी लॉन्च की गई हैं।