Redmi S2 or Redmi Y2: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शियोमी अपना नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसके लिए एक चीजर भी जारी किया है। टीजर से यह तो साफ पता चल रहा है कि यह एक स्मार्टफोन है लेकिन यह नहीं पता चल पा रहा है कि कौन सा स्मार्टफोन है। टीजर में आने वाले स्मार्टफोन के फीचर्स का भी कोई खुलासा नहीं हुआ है। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह चीन में कंपनी ने अपना स्मार्टफोन Redmi S2 लॉन्च किया था। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इसी स्मार्टफोन को 7 जून को भारत लॉन्च कर सकती है। कहा यह भी जा रहा है कि फोन Redmi S2 की जगह Redmi Y2 नाम से भारत आ सकता है। शियोमी ने नए Redmi स्मार्टफोन को सोशल मीडिया चैनल पर टीज करना शुरू कर दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह Xiaomi का ‘बेस्ट सेल्फी स्मार्टफोन’ होगा। आपको बता दें कि Redmi S2 में एआई फीचर दिए गए हैं। Redmi S2 का भारत में मुकाबला असूस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 और हॉनर 9 लाइट से होगा।

आधिकारिक टीजर वीडियो को रेडमी इंडिया के ट्विटर हैंडल से सोमवार को पोस्ट किया गया है। इसमें नई दिल्ली में 7 जून को आयोजित होने वाले इवेंट का जिक्र है। कंपनी ने इसके साथ #FindYourSelfie और #RealYou जैसे हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है। साथ ही Y अक्षर भी टीजर में देखा  गया है। You के Y को पिंक कर दिया गया है। इससे इशारा मिलता है कि कंपनी इसे  Redmi Y1 के अपग्रेड के तौर पर उतार सकती है, जिसे पिछले साल नवंबर में उतारा गया था।  Redmi Y1 भी सेल्फी सेंट्रिक फीचर से लैस है। नए मॉडल की जगह कंपनी इसे  Redmi Y2 नाम दे सकती है।

Redmi S2 फीचर्स: Redmi S2 में 5.99 इंच का HD+ डिस्प्ले दी गई है। इसमें स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। इसके एक वेरिएंट में 3GB रैम के साथ 32 GB इंटरनल मैमोरी दी गई है, दूसरे में 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल मैमोरी दी गई है। दोनों ही वेरिएंट 256GB तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। Redmi S2 के 3GB वाले वेरिएंट की कीमत 999 युआन (करीब 10,500 रुपए) है। वहीं 4GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत1299 युआन (करीब 13,700 रुपए) है।

Follow Jansatta Coverage on Karnataka Assembly Election Results 2018. For live coverage, live expert analysis and real-time interactive map, log on to Jansatta.com