Xiaomi के दो स्मार्टफोन Redmi Note 5 और Note 5 Pro की सेल आज (4 अप्रैल) शुरू हुई। इन स्मार्टफोन्स की ऑनलाइन सेल आज केवल http://www.flipkart.com पर हुई थी। इनकी सेल दोपहर 12 बजे शुरू हुई थी। सेल शुरू होने के 1 मिनट के अंदर ही इन दोनों स्मार्टफोन्स के सभी मॉडल ऑउट ऑफ स्टॉक हो गए। इन स्मार्टफोन्स के साथ कई ऑफर्स भी दिए गए। Redmi Note 5 को 1,667 रुपए महीने की 6 EMI पर खरीदने का ऑफर था। जियो यूजर्स को Redmi Note 5 पर 2,200 रुपए के रिचार्ज वाउचर मिलेंगे। इसमें 50-50 रुपए के 44 वाउचर मिलेंगे। एक बार में एक ही वाउचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। नो कॉस्ट EMI पर खरीदने के लिए यूजर्स को पेमेंट बजाज एलायंज के कार्ड से करनी थी।

कीमत: कीमत की बात करें तो Redmi Note 5 के 3GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत  9,999 रुपए है। वहीं इसके 4GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है। Redmi note 5 pro के 6GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए रखी गई है। वहीं इसके 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट को 13,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

Redmi Note 5 फीचर्स: रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच की फुल विजन डिस्प्ले दी गई है। कैमरे की बात करें तो इसके फ्रंट कैमरे के साथ भी LED फ्लैश लाइट दी गई है। कंपनी का दावा है कि कम रोशनी में भी इससे अच्छी फोटोग्राफी की जा सकती है। वहीं इसमें LED फ्लैश लाइट के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसे 4 कलर वेरिएंट में सेल किया जाएगा। फोन को दमदार बनाने के लिए इसमें स्नैपड्रेगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ अल्ट्रा स्लिम केस भी फ्री मिल रहा है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000mAH की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन को 380 वोल्टेज तक की लाइट पर चार्ज किया जा सकता है।

Also Read: Nokia 6 (2018), Nokia 7 Plus और Nokia 8 Sirocco Launch in India LIVE UPDATES

ये है जल्दी खरीदने का तरीका: आज 12 बजे की सेल में खरीदने के लिए http://www.flipkart.com या mi.com पर जाएं। वेबसाइट पर सेल शुरू होने से होने से पहले ही अपना लॉगिन कर लें। फ्लिपकार्ट पर अपना एड्रेस, पिन कोड जैसी जानकारी पहले ही भर लें। सेल शुरू होते ही फोन को तुरंत Buy Now कर लें। इसके बाद जरूरी डिटेल्स डालने के बाद फोन को ऑर्डर किया जा सकता है। इसे कैश ऑन डिलीवरी करेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा।