Xiaomi Redmi Note 5, Mi Redmi Note 5 Pro Sale: Xiaomi Redmi के स्मार्टफोन Redmi note 5 और Redmi Note 5 Pro की आज (16 मार्च) सेल शुरू हो गई है। यह सेल आज केवल ऑनलाइन की जाएगी। मतलब आज सेल कंपनी की वेबसाइट mi.com पर नहीं की जा रही है। सबसे खास बात कि इन दोनों ही स्मार्टफोन्स पर कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन नहीं मिलेगा। मतलब इन फोन्स को खरीदने के लिए पेमेंट पहले कपनी होगी। इसके अलावा इन फोन्स पर ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। इन फोन्स को आज केवल फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इन दोनों की स्मार्टफोन्स को आज दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकता है। इन दोनों ही स्मार्टफोन्स पर रिलायंस जियो की तरफ से 2,200 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा। यह कैशबैक रिचार्ज वाउचर के तौर पर दिया जाएगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट से खरीदने पर एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 5 फीसदी (अधिकतम 200 रुपए) का डिस्काउंट अलग से दिया जाएगा।
Redmi Note 5 Pro के 6GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए रखी गई है। वहीं इसके 4GB रैम और 64GB रैम वाले वेरिएंट को 13,999 रुपए है। Redmi Note 5 के 3GB रैम वाले वेरिएंट में 32GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसकी कीमत 9,999 रुपए है। वहीं 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है।
Redmi Note 5 और Note 5 Pro की Sale शुरू: इन ऑफर्स के साथ केवल यहां से खरीद पाएंगे
बायबैक गारंटी ऑफर: फ्लिपकार्ट से Redmi Note 5 खरीदने पर 149 रुपए में बायबैक गारंटी का भी ऑफर दिया जा रहा है। मतलब इसे अगर आप 6-8 महीने के बीच एक्सचेंज करते हैं तो 5,000 रुपए और 9-12 महीने के बीच एक्सचेंज करेंगे तो 3,500 रुपए में मिलेंगे। वहीं रेडमी नोट 5 प्रो को बायबैक गारंटी के दौरान 6-8 महीने के बीच एक्सचेंज पर 8,000 रुपए और 9-12 महीने के बीच एक्सचेंज पर 6,200 रुपए का लिया जाएगा। वहीं केवल 750 रुपए में फोन का एक साल का इंश्योरेंस कराया जा सकता है।
Redmi Note 5 Pro की बात करें तो इसमें 5.99 इंच की डिस्प्ले दी गई है। Redmi Note 5 Pro में iPhone X की तरह डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्लस का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। रेडमी नोट 5 में 20 मेगापिक्सल का शानदार फ्रंट कैमरा दिया गया है। इससे बैकग्राउंट को ब्लर भी किया जा सकता है। रेडमी नोट 5 प्रो में 6GB की LPDDR4X रैम दी गई है। Redmi Note 5 pro में 636 स्नैपड्रेगन प्रोसेसर दिया गया है। यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें यह प्रोसेसर दिया गया है।