Xiaomi Redmi के आज दो स्मार्टफोन की सेल है। इन दोनों ही स्मार्टफोन्स पर खास ऑफर दिया जा रहा है। Redmi  Note 5 और Redmi Note 5 pro को केवल 25 फीसदी की डाउनपेमेंट देकर खरीदा जा सकते है। बाकी की बची हुई 75 फीसदी कीमत की किस्त में पेमेंट करनी होगी। इस पर कोई ब्याज नहीं देना है। मतलब बाकी बची कीमत नो कॉस्ट ईएमआई का ऑफर है।  यह ऑफर HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड पर दिया जा रहा है। Redmi Note 5 के 3GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है। अगर कोई रेडमी Note 5 का 3GB वाला वेरिएंट खरीदता है तो उसे 2499 रुपए देकर खरीद सकता है। इसके बाद उसे 417 रुपए महीने की 18 ईएमआई देनी होंगी। इसके लिए खरीददार को एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना होगा। इस ऑफर का फायदा flipkart से फोन खरीदने पर उठाया जा सकता है। यह ऑफर Redmi Note 5 के 4GB रैम वाले वेरिएंट पर भी है। इसके अलावा Redmi Note 5 pro के भी दोनों मॉडल्स पर है। दोनों के साथ अल्ट्रा स्लिम केस भी फ्री मिल रहा है।

Redmi Note 5 फीचर्स: रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच की फुल विजन डिस्प्ले दी गई है। इसे 4 कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके फ्रंट कैमरे के साथ भी LED फ्लैश लाइट दी गई है। कंपनी का दावा है कि कम रोशनी में भी इससे अच्छी फोटोग्राफी की जा सकती है। वहीं इसमें LED फ्लैश लाइट के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन को दमदार बनाने के लिए इसमें स्नैपड्रेगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। Redmi Note 5 के 3GB रैम वाले वेरिएंट में 32GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन को 380 वोल्टेज तक की लाइट पर चार्ज किया जा सकता है। इसमें 4,000mAH की बैटरी दी गई है।

कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 9,999 रुपए रखी गई है। वहीं 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है। Redmi Note 5 pro के 6GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए रखी गई है। वहीं इसके 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट को 13,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।