OnePlus 6 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी की तरफ से कई लॉन्चिंग ऑफर दिए जा रहे हैं। कंपनी ने इनकी अब आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है। इसकी सेल http://www.amazon.com पर की जाएगी। OnePlus 6 को भारत में 17 मई को लॉन्च किया जाएगा। वहीं इसकी पहली सेल 21 और 22 मई को की जाएगी। अगर आप पहली सेल में से ही इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आप अमेजन से 1000 रुपए का ई गिफ्ट कार्ड खरीद सकते हैं। इस वाउचर को 16 मई तक खरीदा जा सकता है। इसके बाद इससे 1,000 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इस वाउचर के बाद ही वन प्लस 6 को बुक किया जा सकता है। इस वाउचर को खरीदने वालों को पहली सेल में फोन जरूर दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए वह ईएमआई और पे ऑन डिलीवरी का ऑप्शन नहीं चुन सकते हैं। यह ई गिफ्ट कार्ड आपको पहला ऐसा व्यक्ति बना सकता है जिसे दुनिया में सबसे पहले Oneplus 6 स्मार्टफोन मिलेगा। यह ऑफर के भारत के लिए है।
लॉन्चिंग ऑफर वन प्लस 6 के साथ 12 महीने का इंश्योरेंस फ्री दिया जाएगा। इसके अलावा अमेजन प्राइम वीडियो का 250 रुपए का गिफ्ट कार्ड दिया जाएगा। साथ ही 500 रुपए के अमेजन किंडल ईबुक के वाउचर्स भी दिए जाएंगे। वहीं आइडिया यूजर्स को 2,000 रुपए का कैशबैक अलग से दिया जाएगा। वहीं इसे खरीदने पर क्लियरट्रिप की तरफ से 25,000 रुपए तक के फ्लाइट और होटल बुकिंग के वाउचर दिए जाएंगे।
OnePlus 6 को लंदन में 16 मई को लॉन्च किया जाएगा। पुराने लीक्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन में एक 64GB वाला वेरिएंट भी भारत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं अमेजन पर दिखाया गया है कि इसे 8GB रैम और 256GB इंटरनल मैमोरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा फोन को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रेगन 845 प्रोसेसर भी मिलेगा। इस स्मार्टफोन में आईफोन X की तरह फुल विजन वाली डिस्प्ले मिलेगी।