Xiaomi Redmi Note 5, Redmi Note 5 Pro: शियोमी रेडमी ने भारत में अपने दो स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। रेडमी नोट 5 नोट 4 का ही अपग्रेड वर्जन है, लेकिन रेडमी 5 प्रो को Apple iPhone X की तरह बनाया गया है। इन दोनों ही स्मार्टफोन्स को 22 फरवरी से Mi.com, mi home, और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। वहीं कंपनी का कहना है कि जल्द ही इन फोन्स को ऑफलाइन भी खरीदा जा सकेगा। इन दोनों स्मार्टफोन्स को खरीदने पर JIO यूजर्स के लिए खास ऑफर है। जियो यूजर्स को इसमें से को 2,200 रुपए का कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा जियो यूजर्स को हर रिचार्ज पर 100 फीसदी एक्स्ट्रा डेटा दिया जाएगा।
Redmi Note 5 में 5.99 इंच की फुल विजन डिस्प्ले दी गई है। इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसे 4 कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके फ्रंट कैमरे के साथ भी LED फ्लैश लाइट दी गई है। कंपनी का दावा है कि कम रोशनी में भी इससे अच्छी फोटोग्राफी की जा सकती है। रेडमी नोट 4 की तुलना में यह फोन कम गर्म होगा। इसे 380 वोल्टेज तक की लाइट पर चार्ज किया जा सकेगा। फोन को दमदार बनाने के लिए इसमें स्नैपड्रेगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। Redmi Note 5 के 3GB रैम वाले वेरिएंट में 32GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसकी कीमत 9,999 रुपए है। वहीं 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है। दोनों के साथ अल्ट्रा स्लिम केस भी फ्री मिल रहा है। इसमें 4,000mAH की बैटरी दी गई है।
Xiaomi Mi TV 4 भारत में हुआ लॉन्च, जानें सिक्के से भी पतले इस टीवी की कीमत और फीचर्स
Redmi Note 5 Pro की बात करें तो इसमें भी 5.99 इंच की डिस्प्ले दी गई है। Redmi Note 5 Pro में iPhone X की तरह डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्लस का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। रेडमी नोट 5 में 20 मेगापिक्सल का शानदार फ्रंट कैमरा दिया गया है। इससे बैकग्राउंट को ब्लर भी किया जा सकता है। रेडमी नोट 5 प्रो में 6GB की LPDDR4X रैम दी गई है। Redmi Note 5 pro में 636 स्नैपड्रेगन प्रोसेसर दिया गया है। यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें यह प्रोसेसर दिया गया है। इसके 6GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए रखी गई है। वहीं इसके 4GB रैम और 64GB रैम वाले वेरिएंट को 13,999 रुपए में लॉन्च किया गया है।
Xiaomi Redmi Note 5 और नोट 5 प्रो भारत में लॉन्च, कम कीमत में दिए दमदार फीचर्स