Top Tech Stories, 12 June, Daily News Wrap: हैंडसेट निर्माता कंपनी Oppo और Xiaomi ने भारत में अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में अपने स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। इसके अलावा कई और ऐसी बड़ी खबरें थी जो दिनभर में चर्चा में बनी रहीं। हम अपने इस लेख में आपके लिए टेक जगत से जुड़ी दिनभर की 5 बड़ी खबरें लेकर आए हैं।
Nokia 5310
HMD Global सालों बाद 2007 में लॉन्च किए अपने Nokia 5310 Xpress Music का रिफ्रेश्ड वर्ज़न नोकिया 5310 को लॉन्च करने वाली है। New Nokia 5310 यूनिक मल्टी-कलर डिज़ाइन और साइड में फिजिकल प्लेबैक कंट्रोल्स के साथ आता है। आप यदि इस फोन से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक हैं तो यहां क्लिक कर पूरी खबर पढ़ सकते हैं।
Oppo A52 Price in India
हैंडसेट निर्माता कंपनी Oppo ने भारत में अपने latest smartphone ओप्पो ए52 को लॉन्च कर दिया है। अहम खासियतों की बात की जाए तो यह हैंडसेट Android 10 पर काम करता है।
इसके अलावा फोन में फोटोग्राफी के लिए ग्राहकों को क्वाड रियर कैमरा सेटअप और फोन में जान फूंकने के लिए दमदार बैटरी भी मिलती है। अगर आप ओप्पो ए52 की कीमत और अन्य सारे स्पेसिफिकेशन जानने के इच्छुक हैं तो यहां क्लिक कर पूरी खबर पढ़ सकते हैं।
Reliance Jio Amazon Prime
रिलायंस जियो अपने जियो फाइबर यूजर्स को 1 साल का अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त दे रही है, जी हां इसके लिए Jio Fiber Broadband यूजर्स को किसी तरह का अलग से कोई चार्ज नहीं लगेगा।
अगर आप भी इस बात की जानकारी चाहते हैं कि आखिर कौन-कौन से जियो फाइबर यूजर्स को होगा Jio Amazon Prime Offer का फायदा और इसे कैसे एक्टिवेट करना है, इस विषय में अधिक जानकारी चाहते हैं तो यहां क्लिक कर पूरी खबर पढ़ सकते हैं।
Redmi 8A Dual Price in India
Xiaomi ने भारत में अपने रेडमी 8ए डुअल स्मार्टफोन के दो वेरिएंट के बाद अब एक नया 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है। फोन के स्पेसिफिकेशन में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं है केवल इस हैंडसेट का नया स्टोरेज वेरिएंट उतारा गया है। Redmi 8A Dual 3 64 की कीमत और फीचर्स के बारे में जानकारी चाहते हैं तो यहां क्लिक कर पूरी खबर पढ़ सकते हैं।
Mi Band 5 Price
Xiaomi ने अपने नए फिटनेस ट्रैकर बैंड मी बैंड 5 को लॉन्च कर दिया है। smart band के दो वर्जन उतारे गए हैं, स्टैंडर्ड वर्जन और एनएफसी वर्जन। याद करा दें कि Mi Band 4 में 0.95 इंच की स्क्रीन थी और इस नए बैंड में आपको 1.1 इंच की कलर एमोलेड स्क्रीन मिलेगी। यदि आप Mi Band 5 Features, कीमत आदि से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक हैं तो यहां क्लिक कर पूरी खबर पढ़ सकते हैं।
नए अवतार के साथ 13 साल बाद लौट रहा Nokia का यह फोन, इस दिन होगा भारत में लॉन्च, जानें खासियतें