Lenovo Yoga Slim 7i launched: लेनोवो ने भारत में अपना नया लैपटॉप Yoga Slim 7i लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप को जनवरी 2024 में Consumer Electronics Show (CES) 2024 में पेश किया गया था। और अब इस डिाइस ने भारत में एंट्री की है। नया लेनोवो योगा स्लिम 7i में इंटेल कोर अल्ट्रा 7 प्रोसेसर दिया गया है जो इंटेल Arc-इंटिग्रेटेड ग्राफिक्स के साथ आता है। आपको बताते हैं नए लैपटॉप की कीमत व फीचर्स के बारे में…
Lenovo Yoga Slim 7i price in India
लेनोवो योगा स्लिम 7i को भारत में 32 जीबी रैम व 1टीबी SSD M.2 PCIe Gen 4 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ 1,04,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह लैपटॉप लूनर ग्रे कलर ऑप्शन में आता है।
लेनोवो के इस लैपटॉप को कंपनी की वेबसाइट, लेनोवो के एक्सक्लूसिव स्टोर और बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट व ऑफलाइन रिटेल स्टोर से लिया जा सकता है। कंपनी HDFC बैंक कार्ड के साथ फोन लेने पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन पर भी इस मशीन को खरीदा जा सकता है।
Lenovo Yoga Slim 7i features
लेनोवो योगा स्लिम 7i को ऐल्युमिनियम चेसिस के साथ लॉन्च किया गया है और यह मिलिट्री लेवल MIL-STD 810H ग्रेड ड्यूरेबिलिटी प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस लैपटॉप की मोटाई 14.9mm और वजन 1.39 किलोग्राम है। लेनोवो के इस लैपटॉप में 14 इंच WUXGA OLED डिस्प्ले दी गई है जो 1,920 x 1,200 पिक्सल रेजॉलूशन ऑफर करती है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ और पीक ब्राइटनेस 400 निट्स है। पतले बेज़ल के साथ आने वाले इस लैपटॉप की डिस्प्ले Dolby Vision सपोर्ट करती है। योगा सीरीज के इस लैपटॉप में 2W स्टीरियो स्पीकर्स है जो डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आती है।
Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन की भारत में एंट्री, 1TB स्टोरेज के साथ 50MP पावरफुल कैमरा
Lenovo Yoga Slim 7i लैपटॉप में इंटेल कोर अल्ट्रा 7 155H चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Intel Arc मिलता है। यह लैपटॉप कई सारे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स के साथ आता है। इस डिवाइस में 32 जीबी रैम और 1 टीबी SSD M.2 PCIe Gen 4 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। सिस्टम माइक्रोसॉफ्ट के Windows 11 Home पर चलता है।
लेनोवो योगा स्लिम 7i को पावर देने के लिए फोर-सेल 65Whr बैटरी दी गई है जो 65W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए यह लैपटॉप वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.1, HDMI 2.1 पोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट एक यूएसबी टाइप-ए पोर्ट और हेडफोन जैक के साथ आता है। इसमें फुलएचडी IR वेबकैम दिया गया है।