Learn Marathi Speaking: महाराष्ट्र और मराठी, दोनों जैसे एक-दूसरे के पूरक बन गए हैं। समय-समय पर महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर विवाद की खबरें आती रहती हैं। पिछले करीब एक महीने से महाराष्ट्र में कुछ राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर मराठी भाषा बोलने के लिए लोगों पर दबाव बनाया है। आम लोगों को मजबूर किया जा रहा है कि वे मराठी बोलें, और इसके कई वीडियो भी वायरल हुए हैं। खैर, ये तो रही राजनीति की बात, लेकिन अगर आप अपने मन से किसी भाषा को सीखना चाहते हैं और मराठी उनमें से एक है तो आज हम आपको बताएंगे कि आप घर बैठे फ्री में ऐसा कैसे कर सकते हैं।
कुछ समय पहले हमने आपको घर बैठे अंग्रेजी सीखने के लिए English Speaking Apps की जानकारी दी थी। और आज हम आपको बता रहे हैं उन ऐप्स के बारे में जिनसे आप मराठी भाषा सीख सकते हैं। हर दिन 10 मिनट खर्च करें और आप बन जाएंगे बोलचाल की मराठी बोलने वाले माहिर।
अब इंग्लिश बोलना सीखना हुआ आसान, मोबाइल से ही फ्री में करें प्रैक्टिस
Ling Learn Marathi Language
आपको बता दें कि मराठी भाषा सिखाने वाले इस ऐप का इंटरफेस काफी सिंपल है। यह ऐप एकदम फ्री है और गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। इस ऐप की खासियत है कि आप मजेदार अंदाज में आसानी से मराठी सीख सकते हैं।
इस ऐप में मिनी-गेम्स और इंटरेक्टिव लर्निंग टेक्नीक का इस्तेमाल करके यूजर्स अपने स्मार्टफोन से ही मराठी भाषा सीख सकेंगे। आप चाहें तो किसी शब्द को बोल सकते हैं और इसके बाद आपको ऐप मराठी भाषा में वही बात लिखकर बता देगा।
प्ले स्टोर पर इस ऐप को 50 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। इस ऐप को 4.3 स्टार रेटिंग मिली है।
Learn Marathi
इस ऐप को प्ले स्टोर पर 50 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। इस ऐप को Android डिवाइसेज पर डाउनलोड किया जा सकता है।
प्ले स्टोर पर दी गई जानकारी के मुताबिक, Learn Marathi एक ऐसा ऐप है जिस पर आप मजेदार अंदाज में मराठी सीख सकते हैं। इस ऐप के साथ आप आसानी से इतनी मराठी सीख सकते हैं कि महाराष्ट्र के दोस्तों से उनकी भाषा में बातचीत कर सकें।
इस ऐप पर पहले चार Lessons पूरी तरह फ्री हैं। बाकी के लिए आप थोड़ा शुल्क देकर सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।
अगर आपके भी मराठी दोस्त हैं या आप महाराष्ट्र जा रहे हैं तो टेंशन की बात नहीं। इन ऐप्स के जरिए आप थोड़ा सा समय निकालकर मराठी बोलना सीख सकते हैं।
