कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीज़न का आज 12वां एपिसोड प्रसारित किया गया है। केबीसी में प्रतियोगी हॉटसीट पर बैठकर केवल अपने सपनों की ही पूरा नहीं करते बल्कि केबीसी घर बैठे दर्शकों को भी अपने सपने पूरे करने का मौका देता है। आइए आपको इस बात की विस्तार से जानकारी देते हैं की आज के एपिसोड में कौन-कौन से सवाल पूछे गए हैं।
समय समाप्त की हुई घोषणा
पांचवा सवाल- रुडयार्ड किपलिंग द्वारा लिखी गई द जंगल बुक में इस जानवर के किरदार का नाम क्या था?
जवाब- शेर खान
चौथा सवाल- भारत में महाराष्ट्र दिवस के दिन इनमें से कौन सा दिवस मनाया जाता है?
जवाब- मजदूर दिवस
तीसरा सवाल- पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट क्या है?
जवाब- mountain ranges
दूसरा सवाल- यदि आप एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में नोबाक जोकोविच को एंडी मरे के खिलाफ खेलते देख रहे हैं तो आप कौन सा खेल देख रहे हैं?
जवाब- टेनिस
पहला सवाल- एक मुहावरे के अनुसार, इनमें से किस जानवर की तरह आंसू बहाने का अर्थ होता है बनावटी दुख या सहानुभूति प्रकट करना?
जवाब- घड़ियाल
Fastest Finger Question का सही जवाब देकर स्वप्नील चव्हाण
Fastest Finger Question- सबसे छोटे से शुरू कर समय की इन इकाईयों को बढ़ते क्रम में लगाएं?
जवाब- एक सेकेंड, एक मिनट, एक घंटा, एक दिन
14वां सवाल- इनमें से किस राजनेता को गांधीजी ने अजातशत्रु कहा था जिसका अर्थ होता है जिसका कोई दुश्मन न हो?
जवाब- डॉ राजेन्द्र प्रसाद
13वां सवाल- इस खिलाड़ी को भारतीय प्रादेशिक सेना में कौन सा रैंक प्रदान किया गया?
जवाब- लेफ्टिनेंट कर्नल
12वां सवाल- इनमें से कौन सा कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष 1 से 7 जुलाई तक भारत में वन संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है जिसकी शुरुआत 1950 में के एम मुंशी द्वारा की गई है?
जवाब- वन महोत्सव
11वां सवाल- महाभारत के अनुसार, द्रौपदी ने धृतराष्ट के किस पुत्र के रक्त से अपने बाल धोने का प्रण लिया था?
जवाब-दुशासन
10वां सवाल- बेरूत शहर किस देश की राजधानी है जहां हाल ही में बड़ी मात्रा में रखें अमोनियम नाइट्रेट में विस्फोट होने के कारण कई लोगों की जान चली गई?
जवाब- lebanon
नौवा सवाल- जनतंत्र का जन्म नामक कविता जिससे सिंहासन खाली करो की जनता आती है पंक्ति ली गई है के रचयिता कौन है?
जवाब- रामधारी सिंह दिनकर
आठवां सवाल- इनमें से कौन सा एक सर्वाहारी (मांस और वनस्पति दोनों खाने वाला) जानवर है?
जवाब- Bear
सातवां सवाल- वीडियो क्लिप में दिखाए गए इस ऐतिहासिक चरित्र का बचपन किस शहर में बीता?
जवाब- VARANASI
छठा सवाल- मानव शरीर में मास के हिसाब से सबसे बड़ा आंतरिक अंग कौन सा है?
जवाब- liver
पांचवा सवाल- इनमें से किस फिल्म के शीर्षक में वर्णित संख्याओं को आपस में जोड़ने पर उसका योग सबसे अधिक होगा?
जवाब- nau do gyarah
चौथा सवाल- इनमें से किस खेल में मैच के दौरान किसी खास वक्त पर मैदान पर खेल रहे दोनों टीम की कुल खिलाड़ियों की संख्या में अंतर हो सकता है?
जवाब- kabaddi
तीसरा सवाल- इनमें से कौन सी फिल्म श्रुति और बिट्टू नाम के किरदारों की कहानी बताती है जो दिल्ली में अपनी वेडिंग प्लानिंग का बिजनेस में पार्टनर होते हैं?
जवाब- बैंड बाजा बारात
दूसरा सवाल- बच्चों के बीच खासा लोकप्रिय हवा मिठाी को इनमें से किस और नाम से भी जाना जाता है?
जवाब- बुढ़िया के बाल
पहला सवाल- ‘एड़ी चोटी का पसीना एक कर देना’ इस मुहावरे का क्या अर्थ है?
जवाब- बहुत मेहनत करना
Fastest Finger Question का सही जवाब देकर हॉटसीट पर आईं राज लक्ष्मी।
Fastest Finger Question: सबसे बड़े से शुरू करते हुए इन राजनेताओं को इनकी आयु के हिसाब से बड़े से छोटे के क्रम में लगाएं?
जवाब- लालकृष्ण आडवानी, ममता बनर्जी, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव