कौन बनेगा करोड़पति का 50वां एपिसोड प्रसारित किया गया है और कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में हॉटसीट पर आए पद्मश्री डॉ. रविंद्र कोल्हे (ravindra kolhe) और पद्मश्री डॉ. स्मिता कोल्हे (smita kolhe) 25 लाख रुपये जीतकर लौटे हैं। आइए आपको इस बात की विस्तार से जानकारी देते हैं कि आज कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में कौन-कौन से सवाल पूछे गए हैं और क्या हैं इनके जवाब। बता दें कि पिछले 32 सालों से यह दंपति कार्य कर रहे हैं और चिकित्सा के लिए यह लोगों से केवल एक रुपये फीस लेते हैं।
समय समाप्ति की घोषणा तक डॉ. रविंद्र कोल्हे और डॉ. स्मिता कोल्हे 25 लाख रुपये जीत चुके थे।
25 लाख का सवाल- इनमें से किस समाज सुधारक ने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान बंदी बनाए गए लोगों के बचाव में वकील के रूप में काम किया था?
जवाब- बाबा आमटे
सवाल- महाराष्ट्र में स्थित इनमें से किस जगह के नाम के बारे में मान्यता है कि इसका नाम महाभारत में वर्णित कीचक के नाम पर पड़ा है जिसका भीम ने उसी जगह वध कर दिया था?
जवाब- चिखलदरा
सवाल- भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है?
जवाब- इंदौर</strong>
सवाल- वीडियो क्लिप में नज़र आ रहे यह राजनेता प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कैबिनेट में इनमें से किस पद पर आसीन थे?
जवाब- उप प्रधानमंत्री
सवाल- टेस्ट क्रिकेट में इनमें से कौन सा कीर्तिमान दिसंबर 2005 में sachin tendulkar द्वारा तोड़े जाने से पहले सुनील गावस्कर के नाम करीब दो दशकों तक रहा था?
जवाब- सबसे ज्यादा शतक
सवाल- चिकित्सा जगत के किस व्यक्ति को उनके 1817 की कृति एन एस्से ऑन द शेकिंग पॉल्सी के लिए जाना जाता है?
जवाब- जेम्स पार्किंसन
सवाल- इस गाने के गायक कौन हैं?
जवाब- मुकेश
सवाल-इनमें से किस स्थान का नाम एक अरबी शब्द से आया है जिसका अर्थ रेगिस्तान होता है?
जवाब- सहारा
सवाल- आंबेमोहोर और आजरा घनसाल इनमें से किसकी किस्में हैं?
जवाब- चावल
सवाल- ज्यामिति में कोणों को मापने के लिए इनमें से किस इकाई का प्रयोग किया जाता है?
जवाब- डिग्री
सवाल- भगवान विष्णु ने अपने नरसिंह अवतार
जवाब- आधा मानव, आधा शेर
हॉटसीट पर आए डॉ. रविंद्र कोल्हे और डॉ. स्मिता कोल्हे
सवाल-द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 1949 में किस देश को दो भागों में विभाजित किया गया था?
जवाब- जर्मनी
सवाल- कौन सा सिद्धांत कहता है कि प्रत्येक क्रिया के लिए एक समान और विपरीत प्रतिक्रिया होती है?
जवाब- न्यूटन के गति का तृतीय नियम
सवाल- दिल्ली सल्तनत के दौरान लोदी वंश का अंतिम शासक कौन था?
जवाब- इब्राहिम लोदी
सवाल- इस गाने के संगीत निर्देशक को पहचानिए?
जवाब- R.D. Burman
हॉटसीट पर हैं अरुण कुमार झा