कौन बनेगा करोड़पति के आज के एपिसोड में समय समाप्ति की घोषणा के दौरान हॉटसीट पर थीं भावना वाघेला। इसका मतलब अब 31 दिसंबर को एपिसोड की शुरुआत भावना वाघेला के साथ होगी। आइए आपको आज के एपिसोड में पूछे गए सवालों और इनके जवाबों के बारे में जानकारी देते हैं।
समय समाप्ति की घोषणा।
50 लाख का सवाल- राजा राम मोहन राय के द्वारा किस भाषा में एक पुस्तक लिखी गई थी जिसके शीर्षक का अंग्रेजी अनुवाद गिफ्ट टू मोनोथेइसट्स है?
जवाब- Persian
सवाल- हिंदू दर्शन के षड्दर्शन में से यदि सांख्य, न्याय, वैशेषिक, मीमांसा और वेदांत पांच दर्शन हैं तो छठा क्या है?
जवाब- योग
सवाल- अपने राजनीतिक करियर में प्रणब मुखर्जी इनमें से किस मंत्री पद पर कभी भी कार्यरत नहीं रहे?
जवाब- गृह
सवाल- इनमें से कौन पुणे के शनिवार वाड़ा के पहले निवासी थे?
जवाब- पेशवा बाजी राव प्रथम
सवाल- वीडियो क्लिप में नज़र आ रही इस पहलवान को पहचानिए?
जवाब- विनेश फोगाट</p>
सवाल- इन मानचित्र के रंगीन हिस्से में किस रेगिस्तान को दिखाया गया है?
जवाब- सहारा
सवाल- इनमें से किस राज्य की सीमा महाराष्ट्र से नहीं लगती है?
जवाब- आंध्र प्रदेश
सवाल- ब्लीचिंग पाउडर किस रासायनिक तत्व का एक यौगिक है?
जवाब- कैल्शियम
सवाल- ए आर रहमान द्वारा संगीतबद्ध किए गए इस गीत को किसने गाया है?
जवाब- आशा भोसले
भावना वाघेला ने दिया Fastest Finger Question का सही जवाब, हॉटसीट पर आईं।
Fastest Finger Question- सबसे कनिष्ठ से शुरू करते हुए पुलिस के इन पदों को उनके वरिष्ठता के अनुसार बढ़ते क्रम में सजाएं?
जवाब- हवलदार, पुलिस इंस्पेक्टर, पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक
सवाल- 14 मार्च को इनमें से कौन सा दिवस मनाया जाता है?
जवाब- Pi Day