आज 30वां एपिसोड प्रसारित किया गया है। आज के एपिसोड में कौन-कौन से सवाल पूछे गए हैं, आइए आपको इस बात की विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं ।

25 लाख का सवाल- इस ओलिंपियन फुटबॉलर ने अपने राज्य के लिए इनमें से कौन सा खेल खेला है?

जवाब- क्रिकेट</strong>

12.50 लाख का सवाल- इस प्रसिद्ध केन्याई सामाजिक, पर्यावरण और राजनीतिक कार्यकर्ता को पहचानिए जोकि नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाली पहली अफ्रीकी महिला भी थीं?

जवाब- Wangari Maathai

सवाल- उस्ताद अमजद अली खान ने किसके सम्मान में प्रियदर्शनी नामक राग की रचना की थी?

जवाब- इंदिरा गांधी

सवाल- महाभारत के अनुसार, किस प्रकार के पक्षी ने दमयंती को नल के गुणों के बारे में बताया था जिसके बाद नल और दमयंती में प्रेम हो जाता है?

जवाब- Swan

सवाल- कौन से इतिहासकार इस पुस्तक के लेखक हैं?

जवाब- रामचंद्र गुहा

सवाल- इनमें से किस हस्ती ने कभी भी भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा?

जवाब- राजेश खन्ना

सवाल- कौन सा जंगल, गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियों द्वारा बनाये गए दुनिया के सबसे बड़े डेल्टा का हिस्सा है और एक बाघ संरक्षण परियोजना स्थल भी है?

जवाब- सुंदरवन

हॉटसीट पर आईं अनुराधा कपूर और रत्ना पाठक शाह।

50 लाख का सवाल- भारत में प्रकाशित होने वाला पहला समाचार पत्र कौन सा है?

जवाब- हिकीज बंगाल गजेट

सवाल- वाल्मीकि रामायण के अनुसार, सुग्रीव की पत्नी का क्या नाम था जिसे बालि ने बलपूर्वक छीन लिया था?

जवाब- रुमा

सवाल- अज़ीम-उस-शाम किस मुगल शासक के पोते थे जिनके नाम पर 1704 में पटना का नाम अज़ीमाबाद कर दिया गया था?

जवाब- औरंगज़ेब

सवाल-  कौन सा ग्रह जिसके वायुमंडल का 96.5% हिस्सा कार्बल डाइऑक्साइड से बनी है, सौरमंडल में सबसे गर्म ग्रह है?

जवाब- शुक्र

सवाल- लघु कहानी कदम्ब का फूल और कविता कदम्ब का पेड़ किनकी रचनायें हैं?

जवाब- सुभद्रा कुमारी चौहान

सवाल- 11 अप्रैल 1869 को जन्मी गोकुलदास और व्रजकुंवरबा कपाड़िया की कौन सी बेटी, हरिलाल, मणिलाल, रामदार और देवदास की मां थी?

जवाब- कस्तूरबा गांधी