कौन बनेगा करोड़पति के आज के एपिसोड में समय समाप्ति की घोषणा के दौरान हॉटसीट पर मौजूद थे विवेक कुमार। अब इसका मतलब 6 जनवरी को एपिसोड की शुरुआत 5 जनवरी के रोलओवर कंटेस्टेंट विवेक कुमार के साथ होगी। आइए आपको आज के एपिसोड में पूछे गए सवालों और इनके जवाबों के बारे में बताते हैं।

समय समाप्ति की घोषणा

सवाल- वीडियो क्लिप में नज़र आ रहे इस पर्वत को पहचानिए?

जवाब- माउंट फूजी

सवाल- राजस्थान के कोटा में चंबल नदी के पास स्थित इस मंदिर को पहचानिए?

जवाब- गरड़िया महादेव मंदिर

सवाल- इस हस्ती को पहचानिए जो भारत की पहली ऑस्कर विजेती थी?

जवाब- भानु अथैया

सवाल- यह गाना किन दो अभिनेताओं पर फिल्माया गया है?

जवाब- अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम

सवाल- अपराधी को पहचानने के लिए फोरेंसिक विभाग वाले इनमें से किस तकनीक का प्रयोग करते हैं?

जवाब- डीएनए फिंगरप्रिंटिंग

विवेक कुमार ने दिया Fastest Finger Question का सही जवाब, हॉटसीट पर आए।

अमृता त्रिवेदी जीती 12.50 लाख।

25 लाख का सवाल- ओलंपिक में इनमें से किस खेल के टीम इवेंट में दक्षिण कोरियाई महिला टीम ने 1988 में सियोल में इसके आरंभ वर्ष से लेकर अभी तक सभी स्वर्ण पदक जीते हैं?

जवाब- तीरंदाजी

सवाल- महिष्मती और उज्जयिनी किस प्राचीन महाजनपद के दो महत्वपूर्ण नगर थे?

जवाब- अवंती

सवाल- इस ऑडियो क्लिप में यह व्यक्ति किस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं?

जवाब- 83

सवाल- कौन सी काल्पनिक भौगोलिक रेखा भारत को लगभग दो बराबर भागों में विभाजित करती है?

जवाब- कर्क रेखा

सवाल- वस्तु की तरल पदार्थ पर तैरने की क्षमता को निर्धारित करने के लिए किस माप का प्रयोग किया जाता है?

जवाब- घनत्व