ISRO Chandrayaan 3 Mission LVM3-M4 Launch Live Streaming: चंद्रयान-3 को कल यानी 14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया जाएगा। Indian Space Research Organisation’s (ISRO) के महत्वाकांक्षी मिशन को आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर 2.35 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि चंद्रयान-2 के करीब चार साल बाद चंद्रयान-3 को लॉन्च किया जा रहा है। आपको बताते हैं कि आप किस तरह Chandrayaan-3 के इवेंट को लाइव देख सकते हैं।
बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन के लिए इसरो के सबसे भरोसेमंद रॉकेट LVM-3 (Launch Vehicle Mark – III) से लॉन्च किया जाएगा। चंद्रयान-3 के इस पूरे मिशन को ISRO की वेबसाइट (https://www.isro.gov.in )और YouTube चैनल से लाइव देखा जा सकेगा।
आप 14 जुलाई को दोपहर 2 बजे से नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके लाइव इवेंट देख सकेंगे। इसके अलावा चंद्रयान-3 से जुड़ी लाइव अपडेट के लिए Jansatta.com पर भी विजिट कर सकते हैं।
चंद्रयान-3 में क्या-कुछ है खास
जैसा कि हमने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन से करीब 4 साल पहले चंद्रयान-2 लॉन्च किया गया था। लेकिन सितंबर 2019 में चंद्रयान -2 चांद की सतह पर पहुचने से पहले ही क्रैश हो गया था। पिछले चंद्रयान की तरह ही चंद्रयान-3 में भी एक लेंडर और और रोवर भेजा जा रहा है।
चंद्रयान-3 मिशन का मुख्य मकसद है मिशन के Vikram लैंडर के लिए चन्द्रमा की सतह पर सेफ सॉफ्ट लैंडिंग करना। अगर चंद्रयान-3 सफल लैंडिंग कर पाता है तो चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले यूनाइटेड स्टेट्स, सोवियत यूनियन और चीन ऐसा कारनामा कर चुके हैं। भारत के पिछले प्रयास की तरह ही कुछ समय पहले इजरायल और जापान की प्राइवेट स्पेस कंपनी भी चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में असफल रही थीं।
चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लैंड होने के बाद एक रोवर निकलेगा जो चांद की सतह की स्टडी करेगा। इस रोवर पर इसरो ने HD कैमरे के अलावा कई अन्य उपकरण भी लगाए हैं। यह रोवर 14 दिन तक काम कर सकता है और इसरो के मुताबिक, अगर सूर्य की रोशनी ज्यादा मिली तो यह रोवर ज्यादा दिनों तक काम कर सकेगा।