आज सुबह रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने के कुछ ही देर बाद रूस के कुरील द्वीप और जापान के बड़े उत्तरी द्वीप होक्काइडो के तटीय इलाकों में सुनामी आ गई है। रूस और जापान के तटों पर समुद्र की लहरों में अचानक तेजी देखी गई, जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। इस विनाशकारी घटनाक्रम को लाइव कैमरों और सैटेलाइट फोटोज के जरिए पूरी दुनिया देख रही है। आप चाहें तो Live Web cam के जरिए रूस, जापान और यूएस में इस आपदा को लाइव कैमरे पर देख सकते हैं।
सुनामी अलर्ट के बारे में क्या जानते हैं?
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि लगभग 30 सेमी (लगभग 1 फुट) की पहली सुनामी लहर होक्काइडो के पूर्वी तट पर नेमुरो तक पहुंची। स्थानीय गवर्नर वालेरी लिमरेंको के अनुसार, पहली सुनामी लहर ने प्रशांत क्षेत्र में रूस के कुरील द्वीप समूह की मुख्य बस्ती सेवेरो-कुरील्स्क के तटीय क्षेत्र को भी प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि निवासी सुरक्षित हैं और खतरा टलने तक ऊंची जमीन पर रह रहे हैं। इंडोनेशिया और फिलीपींस ने भी सुनामी की चेतावनी जारी की है।
रूस-जापान की सुनामी कहां और कैसे देखें LIVE
आपको बता दें कि आप LiveWebCam के जरिए रूस और जापान के तटों पर समुद्र की लहरों में आ रही तेजी को लाइव देख सकते हैं। जी हां, चाहें आप दुनिया के किसी भी हिस्से में हों, गूगल पर सर्च करें Livewebcam in JAPAN या Livewebcam in Russia सर्च करेंगे तो आपके लाइव व्यू देखने के लिए WebCam के कई सारे लिंक मिल जाएंगे। आप अपनी जरूरत और लोकेशन के हिसाब से ऑप्शन चुन सकते हैं और डायरेक्ट उस शहर के साथ कनेक्ट रह सकते हैं।
सेटेलाइट और वेदर मैप्स
Zoom Earth — लाइव सैटेलाइट व्यू जहां आप लहरों की मूवमेंट और प्रभावित क्षेत्र देख सकते हैं
EarthCam — तटीय इलाकों में लगे वेबकैम्स के ज़रिए कुछ जगहों की सीधी झलक
सोशल मीडिया पर रियल-टाइम अपडेट्स
Twitter/X: Hashtags पर नज़र रखें — #JapanTsunami, #RussiaTsunami, #TsunamiLive
Instagram / Facebook Live: कुछ यूज़र्स और लोकल पत्रकार रूस, जापान, यूएस से सीधा प्रसारण कर रहे हैं
भूकंप के बारे में
रूसी विज्ञान एकेडमी की जियोफिजिकल सर्विस की कामचटका शाखा ने कहा कि कामचटका प्रायद्वीप में आया भूकंप 1952 के बाद से सबसे शक्तिशाली भूकंप था। सेवा ने एक बयान में कहा, “इस घटना के पैमाने को देखते हुए, हमें मजबूत झटकों की उम्मीद करनी चाहिए, संभवतः 7.5 तक की तीव्रता के साथ।”
कहां-कहां सुनामी की आशंका
रूस के सुदूर पूर्व में बुधवार तड़के आए 8.8 तीव्रता के भूकंप के कारण उत्तरी प्रशांत क्षेत्र में सुनामी आ गई और अमेरिका के अलास्का एवं हवाई तथा न्यूजीलैंड के दक्षिण में इसकी चेतावनी जारी की गई। अमेरिका में हवाई की राजधानी होनोलूलू में मंगलवार को सुनामी की चेतावनी के सायरन बजने लगे और लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि लगभग 30 सेंटीमीटर ऊंची सुनामी की पहली लहर होक्काइडो के पूर्वी तट पर स्थित नेमुरो तक पहुंच गई। भूकंप के केन्द्र कामचटका प्रायद्वीप के निकट रूसी क्षेत्र में क्षति होने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जाने की खबरें आई हैं।
स्थानीय गवर्नर वालेरी लिमारेंको ने बताया कि सुनामी की पहली लहर प्रशांत महासागर में रूस के कुरील द्वीप समूह की मुख्य बस्ती सेवेरो-कुरीलस्क के तटीय क्षेत्र तक पहुंची। उन्होंने बताया कि निवासी सुरक्षित हैं और वे लहर आने का खतरा टलने तक ऊंचे स्थानों पर ही रहेंगे। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने बताया कि हवाई, चिली, जापान और सोलोमन द्वीप समूह के कुछ तटीय क्षेत्रों में ज्वार स्तर से एक से तीन मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका है। रूस और इक्वाडोर के कुछ तटीय क्षेत्रों में तीन मीटर से भी ऊंची लहरें उठने की आशंका है। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने बताया कि भूकंप से सुनामी आई है, जिससे सभी हवाई द्वीपों के तटीय क्षेत्रों में क्षति होने की आशंका है।