Chandrayaan 3 Live Streaming: Indian Space Research Organisation (ISRO) के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग में बस दो दिन बाकी बचे हैं। दुनियाभर की नजरें भारत के तीसरे मून-मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर हैं। 23 अगस्त 2023 को शाम 6 बजकर 4 मिनट के आसपास Chandrayaan-3 चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा। नेशनल स्पेस एजेंसी ने जानकारी के मुताबिक, इस ऐतिहासिक घटना को आप घर बैठ लाइव देखकर इतिहास के साक्षी बन सकते हैं।

चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग को इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट, सोशल मीडिया हैंडल, यूट्यूब और टीवी पर लाइव देखा जा सकेगा।

अगर आप चंद्रयान-3 की मून पर लैंडिंग देखना चाहते हैं तो आपके पास एक एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन के साथ स्मार्टफोन या कंप्यूटर होना चाहिए। लाइव स्ट्रीमिंग की शुरुआत शाम करीब 5 बजकर 27 मिनट पर होगी जबकि लैंडिंग 6 बजकर 4 मिनट पर होगी।

इसके अलावा यूजर्स डीडी नेशनल चैनल (DD National) पर भी फ्री में चंद्रयान-3 की लैंडिंग घर बैठे मुफ्त लाइव देखी जा सकेगी। इसके अलावा इसरोअपने परिसर में चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की लाइव-स्ट्रीमिंग ऑर्गनाइज करने के लिए स्कूलों और दूसरे शैक्षणिक संस्थानों को भा इनवाइट कर रहा है।

23 से 27 अगस्त शिफ्ट हो सकती है लैंडिंग!

लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, चंद्रयान-3 की लैंडिंग को हालात देखते हुए टाला भी जा सकता है। अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एसएसी) – ISRO के निदेशक नीलेश एम.देसाई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 23 अगस्त को शाम 6.04 बजे होने वाली चंद्रयान-3 की लैंडिंग टल सकती है।

नीलेश एम. देसाई के मुताबिक, 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने से दो घंटे पहले हम लैंडर मॉड्यूल की स्थिति और चंद्रमा पर उस वक्त के हालात के अनुसार फैसला लेंगे कि लैंडिंग करना ठीक होगा या नहीं। यदि कोई भी बात अनुकूल नहीं लगती है तो हम 27 अगस्त को मॉड्यूल को चंद्रमा पर उतारेंगे। हम चाहते हैं कि कोई समस्या ना हो और हम एक आसान लैंडिंग करवा सकें।