WhatsApp दुनिया में एक पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है। जिसका उपयोग यूजर्स एक दूसरे से चैट करने और पर्सनल जानकारियां शेयर करने के लिए करते हैं। हालाकि व्हाट्सऐप पर इन दिनों फेक न्यूज और गलत सूचना भी तेजी से फैलाई जा रही है। हालाकि मैसेजिंग ऐप की ओर से फेक न्यूज प्रसारित किए जाने को लेकर अलर्ट किया जाता है।
कोविड काल के दौरान व्हाट्सऐप पर फेक न्यूज भेजने की भरमार रही और इसके बाद भी आज के समय में तत्कालिक मुद्दों को लेकर भ्रामक संदेश प्रसारित किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर आज हम आपको जानकारी देंगे कि कैसे फेक न्यूज को पहचाना जा सकता है।
भारत में कम से कम 10 तथ्य-जांच संगठनों के पास व्हाट्सएप पर टिपलाइन उपलब्ध है, ताकि उपयोगकर्ता आसानी से किसी भी भ्रामक संदेश की जांच कर सकते हैं। इन टिपलाइनों को इंटरनेशनल फैक्ट-चेकिंग नेटवर्क (IFCN) द्वारा सत्यापित किया जाता है और फोटो, वीडियो और वॉयस रिकॉर्डिंग सहित संभावित भ्रामक सामग्री को सत्यापित करने के लिए उपयोग किया जा सकता है। उपयोगकर्ता जांच अंग्रेजी, बंगाली, हिंदी, मराठी और पंजाबी सहित 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।
इन टिपलाइन की मदद से आप फेक न्यूज की कर सकते हैं पहचान
AFP: +91 95999 73984
Boom: +91 77009-06111 / +91 77009-06588
Fact Crescendo: +91 90490 53770
Factly: +91 92470 52470
India Today: +91 7370-007000
Newschecker: +91 99994 99044
Newsmobile: +91 11 7127 9799
Quint WebQoof: +91 96436 51818
The Healthy Indian Project: +91 85078 85079
Vishvas News: +91 92052 70923 / +91 95992 99372
इसके अलावा IFCN के पास व्हाट्सएप चैटबॉट है, जिसकी मदद ली जा सकती है। इसके बारे में यह दावा किया जाता है कि यह दुनिया भर के 70 से अधिक देशों के मैसेज और सूचनाओं की जांच कर सकता है।
कैसे करें फैक्ट चेकिंग टिप्स का उपयोग?
इसका उपयोग करने के लिए आपको इन नंबरों को अपने मोबाइल में सेव करना होगा। इसके बाद आप इन्हें मैसेज कर सकते हैं और जांच करने वाले सूचना के बारे में जानकारी दे सकते हैं। बता दें कि जांच के लिए आपको कुछ समय का इंतजार करना पड़ सकता है।
फैक्ट चेक के लिए क्या चीजें दी जानी चाहिए?
व्हाट्सएप पर फैक्ट-चेकिंग के लिए टिपलाइन उपयोगकर्ताओं से फोटो और वीडियो के साथ-साथ आवाज और टेक्स्ट संदेशों के रूप में प्राप्त संभावित भ्रामक जानकारियों की मांग करते हैं।